विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

पारिवारिक विवाद में युवक ने की भाई और भतीजे की हत्या 

​कहलगांव के सर्किल इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर रजक ने बताया कि ये दोनों रानी दियारा गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि दोनों पार्टी के बीच जमीन बेचने को लेकर तीखी बहस हुई और बाद में आरोपी कपिल मंडल ने दोनों को गोली मार दी.

पारिवारिक विवाद में युवक ने की भाई और भतीजे की हत्या 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: बिहार के भागलपुर जिले में कल देर रात एक पारिवारिक विवाद में आरोपी ने अपने भाई और भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतकों की पहचान 40 वर्षीय पुलिस मंडल और 26 वर्षीय दिलीप मंडल के रूप में की है.

कहलगांव के सर्किल इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर रजक ने बताया कि ये दोनों रानी दियारा गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि दोनों पार्टी के बीच जमीन बेचने को लेकर तीखी बहस हुई और बाद में आरोपी कपिल मंडल ने दोनों को गोली मार दी. पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार आरोपी कपिल मंडल घटना के बाद से ही फरार है. पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है.(इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiiled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com