विज्ञापन

इजरायल ने हमास के आर्म्ड विंग चीफ इज्जेदीन अल-हद्दाद को मार दिया, IDF ने किया कंफर्म

इजरायली सेना ने कहा कि हद्दाद हमास के सैन्य विंग के उन अंतिम वरिष्ठ कमांडरों में से एक थे, जिन्होंने 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना और उसे अंजाम देने का निर्देश दिया था.

इजरायल ने हमास के आर्म्ड विंग चीफ इज्जेदीन अल-हद्दाद को मार दिया, IDF ने किया कंफर्म
इजरायली सेना हमास के हथियारबंद ग्रुप को चुन-चुनकर मार रही है.
  • इजरायली सेना ने बताया कि हमास के आर्म्ड विंग चीफ इज्जेदीन अल-हद्दाद को गाजा में हवाई हमले में मार दिया है.
  • हद्दाद शुक्रवार को गाजा शहर में एक आवासीय अपार्टमेंट और एक नागरिक वाहन पर हुए इजरायली हमले में मारे गए.
  • हद्दाद हमास की कैद में कई इजरायली बंधकों को रखने में शामिल थे. हद्दाद ने हमास का बंधक मैनेजमेंट किया था.

इजरायली सेना ने शनिवार को कंफर्म किया कि हमास के आर्म्ड विंग चीफ इज्जेदीन अल-हद्दाद को गाजा में हवाई हमले में मार दिया है. इजरायली सेना (IDF) ने खुद और घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट का हवाला देते हुए कहा, "आईडीएफ और आईएसए घोषणा करते हैं कि कल (शुक्रवार) गाजा शहर के इलाके में एक सटीक हमले में आतंकवादी इज्जेदीन अल-हद्दाद को मार गिराया गया है."

हमास के दो अधिकारियों ने एएफपी को बताया कि हद्दाद शुक्रवार को गाजा शहर में एक आवासीय अपार्टमेंट और एक नागरिक वाहन पर हुए इजरायली हमले में मारे गए. सेना ने कहा कि हद्दाद "हमास के सैन्य विंग के उन अंतिम वरिष्ठ कमांडरों में से एक थे, जिन्होंने 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना और उसे अंजाम देने का निर्देश दिया था." सेना ने कहा, "युद्ध के दौरान, हद्दाद हमास की कैद में कई इजरायली बंधकों को रखने में शामिल थे. हद्दाद ने हमास का बंधक मैनेजमेंट किया और खुद को बंधकों से घेर लिया ताकि उसे खत्म होने से बचाया जा सके."

ISIS का टॉप कमांडर भी मारा गया

आजी ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि इस्लामिक स्टेट (ISIS) का सेकंड-इन-कमांड अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया. उसकी मौत अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं के नाइजीरिया में एक जॉइंट ऑपरेशन में हुई है. ट्रंप ने कहा कि यह मिशन उनके डायरेक्शन में किया गया था और इसमें एक बहुत ध्यान से प्लान किया गया और बहुत कॉम्प्लेक्स मिलिट्री ऑपरेशन शामिल था. अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपने की कोशिश कर रहा था, इससे पहले कि इंटेलिजेंस सोर्स ने उसकी मूवमेंट और लोकेशन को ट्रैक करने में मदद की थी.

ये भी पढ़ें-

आस्था की आड़ में इमाम खेल रहा था घिनौना खेल, खुद के अंदर जिन्न बताकर मासूम बच्चियों-महिलाओं से रेप; अब उम्रकैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Kills Hamas Armed Wing Chief, Israel Kills Izzedine Al-Haddad, Isreal Gaza War, Israel Kiiled Hamas Top Commander, Israel Kiils Hamas Top Commander
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com