बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान मंगलवार को हो सकता है. राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनकर बिहार भेजा गया है. दोपहर 2 बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है.
बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "आज सब स्पष्ट हो जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं. आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो ऐसा नीतीश कुमार के कारण है."
"नीतीश कुमार ने किया विकास"
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को बिहार की जनता 'विकास पुरुष' के नाम से जानती है, ऐसा इसलिए है क्योंकि नीतीश कुमार ने बिहार का विकास इस तरह से किया है कि आज हम इस राज्य में आराम से और पूरी आजादी के साथ रह पा रहे हैं. कहीं न कहीं, आज हम जो सकारात्मक बदलाव और 'बेहतर बिहार' देख रहे हैं, उसका श्रेय काफी हद तक नीतीश कुमार के प्रयासों को जाता है.
"कोई भी हो नया CM हम सभी को स्वीकार्य"
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर से जब पूछा गया कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की जगह कौन लेगा, तो उन्होंने कहा, "जो कोई भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा और हम भी यह देखने के लिए काफी उत्सुक और उत्साहित हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, जो कुछ भी तय होगा, उसे आप सभी के सामने स्पष्ट रूप से रखा जाएगा. अभी सभी लोग बिहार में हैं और अगले दो दिनों तक पटना में ही रहेंगे, ताकि हम भी इस पूरी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें."
भाजपा नेता ने कहा, "बिहार में हर व्यक्ति मुख्यमंत्री को 'विकास पुरुष' के रूप में जानता है. कई मायनों में, नीतीश कुमार ने बिहार का विकास इतनी प्रभावी ढंग से किया है. अगर आज हम बिहार में आजादी से रह पा रहे हैं, तो इसका श्रेय नीतीश कुमार को ही जाता है."
यह भी पढ़ें: ट्रंप के लिए पोप और धर्म से उलझना ईरान जंग से भी बड़ी गलती क्यों हो सकती है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं