विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू ने कहा, 'ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का'

चारा घोटाले के एक मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस 'धर्मयुद्ध' में वह अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा बिहार साथ खड़ा है.

चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू ने कहा, 'ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का'
चारा घोटाले के एक मामले में लालू प्रसाद यादव सहित 16 लोग दोषी करार
  • लालू यादव समेत 16 लोग दोषी करार
  • 3 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा
  • जगन्नाथ मिश्र सहित 6 अन्य को कोर्ट ने बरी किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: चारा घोटाले के एक मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस 'धर्मयुद्ध' में वह अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा बिहार साथ खड़ा है. लालू ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, 'सामंतीवादी ताक़तों, जानता हूं लालू तुम्हारी राहों का कांटा नहीं, आंखों की कील है, लेकिन इतनी आसानी से नहीं उखाड़ पाओगे.' उन्होंने ट्विटर पर यह भी लिखा, 'ऐ सुनो कान खोलकर, आप इस गुदडी के लाल को परेशान कर सकते हो, पराजित नहीं.'

क्या है चारा घोटाला जिसने बिहार में लालू के एकछत्र राज पर हमेशा के लिए लगा दिया ग्रहण,15 खास बातें

एक अन्य ट्वीट में लालू ने कहा, 'ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का.' बता दें कि अदालत ने लालू प्रसाद यादव सहित 16 लोगों को दोषी करार दिया. इन सबको 3 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी. आरजेडी के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम इस मामले में लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराए जाने के सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत का रुख करेंगे.

वहीं इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र सहित 6 लोगों को अदालत ने निर्दोष करार देते हुए रिहा कर दिया. इस मामले में दोषी ठहराए गए सभी 16 लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इन सबको बिरसा मुंडा जेल भेजा गया है.

VIDEO : चारा घोटाला मामले में लालू यादव दोषी करार चारा घोटाले के इस मामले में कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था. कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के अलावा बिहार के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद और पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, हार्दिक चंद्र चौधरी, सरस्वती चंद्र और साधना सिंह को दोषमुक्त करार कर दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com