लालू की सुरक्षा घटाने पर तेजप्रताप ने पीएम मोदी का दी धमकी
- तेजप्रताप अपने बातों पर ये कहकर कायम रहे कि मुंहतोड़ जवाब देंगे
- तेजप्रताप ने कहा, पिता को कुछ हुआ तो क्या न्यूज़ चैनल के लोग जिम्मेदारी
- भाजपा और जेेेेडीयू के नेता इसे मुद्दा बनाकर मंगलवार को कर सकते हैं हंगामा
पटना:
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद विधायक तेजप्रताप यादव अपने बड़बोलेपन के कारण जाने जाते हैं. सोमवार को अपने पिता लालू यादव की सुरक्षा में कमी किए जाने पर उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही धमकी दे डाली. तेजप्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खाल उधेड़ देंगे.
लालू ने कहा, तेजप्रताप के फुफकारने भर से डर गए सुशील मोदी
तेजप्रताप अपने बातों पर ये कहकर कायम रहे कि मुंहतोड़ जवाब देंगे. अपने क्रोधित अन्दाज में तेजप्रताप यादव ने कहा कि अगर मेरे पिता को कुछ हुआ तो क्या न्यूज़ चैनल के लोग जिम्मेदारी लेंगे. जब उनसे कहा गया कि प्रधानमंत्री लिए ऐसी भाषा कहां से जायज है तो उन्होंने कहा कि जायज क्यों नहीं है क्या मेरे पिता की जान नहीं है.
निश्चित रूप से तेजप्रताप के ऐसे सिरफिरे बयान से राजद बैकफुट पर आ गई है. उम्मीद है कि मंगलवार को भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के नेता इसे मुद्दा बनाकर हंगामा कर सकते हैं. मुद्दा लालू यादव की सुरक्षा का था लेकिन अब विवाद तेजप्रताप के बयान पर हो गया है.
तेजप्रताप की हमले की धमकी के कारण सुशील मोदी ने बदला अपने बेटे का विवाह स्थल!
तेजप्रताप के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि ये हताशा में दिया गया बयान है. देश की जनता इन लोगों को जरूर सबक सिखाएगी. मोदी का कहना था कि अभी सत्ता गई है आने वाले समय में विधायक के पद से भी जनता बाहर कर देगी.
VIDEO: तेजप्रताप ने कहा, सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा
इससे पहले पिछले हफ्ते तेजप्रताप यादव ने ये बयान देकर सनसनी फैला दी थी कि अगर सुशील मोदी के घर पर शादी में गए तो परिवारवालों की पिटाई करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Yadav, Tej Pratap, PM Modi, Security Downgrade