विज्ञापन

'हमारे घर आज भगवान आए हैं', सिंगापुर में बेटी रोहिणी के घर पहुंचे लालू, ऐसे हुआ वेलकम VIDEO

हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए राजद सुप्रीमो लालू यादव आज बेटी रोहिणी आचार्या के घर पहुंचे. लालू के घर आने पर रोहिणी आचार्या ने लिखा आज हमारे घर हमारे भगवान आए हैं.

'हमारे घर आज भगवान आए हैं', सिंगापुर में बेटी रोहिणी के घर पहुंचे लालू, ऐसे हुआ वेलकम VIDEO
सिंगापुर में बेटी रोहिणी आचार्या के साथ लालू यादव.
  • RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर के दौरे पर हैं और शुक्रवार को वहां पहुंचे.
  • लालू का स्वागत उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने एयरपोर्ट पर किया, जहां उन्होंने पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
  • रोहिणी ने फेसबुक पर एक वीडियो और कविता शेयर की, जिसमें उन्होंने लालू को भगवान के समान सम्मानित किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिंगापुर:

Lalu Yadav Singapore Visit: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप के लिए इन दिनों सिंगापुर के दौरे पर हैं. शुक्रवार को सिंगापुर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए बेटी रोहिणी आचार्या एयरपोर्ट पर मौजूद नजर आईं. रोहिणी ने अपने फेसबुक पर एक रील शेयर किया है. जिसमें वो पिता का एयरपोर्ट पर स्वागत करती नजर आ रही है. वीडियो में रोहिणी पिता के पैर छूते नजर आ रही हैं. जिसके बाद लालू बेटी से गले मिलकर उन्हें आशीर्वाद भी देते नजर आ रहे हैं. 

हमारी छोटी सी दुनिया में, हमारे चारों धाम आए हैंः रोहिणी का पोस्ट

इसके बाद रोहिणी लालू को गाड़ी में लेकर अपने घर भी पहुंचीं. लालू के घर पहुंचने पर रोहिणी ने रील के साथ एक कविता भी लिखा. उन्होंने लिखा-हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं.. 
हमारी छोटी सी दुनिया में, 
हमारे चारों धाम आए हैं.
उनके चरणों की धूल ले लें हम 
हमारे कृपानिधान आए हैं.



रोहिणी ने ही लालू को दिया था किडनी, चुनाव में हार के बाद दिखी थी नाराज

मालूम हो कि रोहिणी लालू की वहीं बेटी हैं, जिन्होंने उन्हें किडनी दिया था. सिंगापुर में ही लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. जिसके बाद से उनकी सेहत स्थिर है. अब लालू किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं. पिछले साल लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी का अपने भाई तेजस्वी से विवाद भी हुआ था. जिसके बाद उन्होंने मीडिया में आकर कई आरोप भी लगाए थे. हालांकि इन आरोपों पर लालू ने कभी कुछ नहीं कहा.

हाल ही में गाजियाबाद में तेजस्वी के बेटे इराज के बर्थडे सेलिब्रेशन में रोहिणी नहीं पहुंची थी. लेकिन अब लालू के सिंगापुर पहुंचने पर उन्होंने फिर से बेटी धर्म का पालन किया है. 

यह भी पढ़ें - फिर काला होगा मुंह... लालू के सिंगापुर दौरे पर आखिर ऐसी क्या चर्चा चली कि भड़क गईं रोहिणी आचार्या


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com