RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर के दौरे पर हैं और शुक्रवार को वहां पहुंचे. लालू का स्वागत उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने एयरपोर्ट पर किया, जहां उन्होंने पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. रोहिणी ने फेसबुक पर एक वीडियो और कविता शेयर की, जिसमें उन्होंने लालू को भगवान के समान सम्मानित किया.