विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

कटिहार के सांसद तारिक अनवर की तबीयत बिगड़ी, रेलवे अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद तारिक अनवर की सोमवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई.

कटिहार के सांसद तारिक अनवर की तबीयत बिगड़ी, रेलवे अस्पताल में भर्ती
तारिक अनवर (फाइल फोटो).
  • कटिहार के सांसद तारिक अनवर की तबियत बिगड़ी
  • इलाज के लिए उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • आंशका जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कटिहार: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद तारिक अनवर की सोमवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. अनवर को फौरन कटिहार के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राकांपा के एक नेता ने मंगलवार को कहा कि पार्टी महासचिव और कटिहार के सांसद तारिक अनवर की तबियत अचानक उस समय बिगड़ गई जब वे देर रात क्षेत्र भ्रमण कर जिला मुख्यालय स्थित अपने घर लौट रहे थे. 

यह भी पढ़ें: एनसीपी नेता तारिक अनवर चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए लालू यादव के पक्ष में आगे आए

आंशका जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. चिकित्सकों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. आनन-फानन में उन्हें कटिहार के एक रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज किया जा रहा है.  राकांपा के कटिहार जिला अध्यक्ष दिलीप विश्वास ने बताया कि स्थानीय चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि एयर एंबुलेंस से इन्हें जल्द ही दिल्ली ले जाया जाएगा. 

VIDEO: लालू यादव के खिलाफ साजिश, फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे: तेजस्वी यादव
इधर, अनवर की तबियत बिगड़ने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com