Congress March in Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में होना है. चुनाव को लेकर सभी सियासी दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. इस बार बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. इस कोशिश के तहत बिहार में इस समय कांग्रेस की 'पलायन रोको, रोजगार दो' पदयात्रा चल रही है. इस पदयात्रा को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार नेतृत्व कर रहे हैं. रविवार को यह पदयात्रा अररिया जिले में थी. जहां हंगामा के कारण इस यात्रा को रोकना पड़ा.
हंगामे के बाद अररिया में रुकी कांग्रेस की पदयात्रा
मिली जानकारी के अनुसार अररिया में कन्हैया कुमार के पलायन रोको-रोजगार दो पदयात्रा में धक्कामुक्की हुई. जिसके बाद कन्हैया कुमार पदयात्रा को अररिया में भी रोककर दिल्ली लौट गए. पदयात्रा में हंगामे के दौरान अफरा-तफरी भी मची.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कन्हैया के पास जाने से रोकने पर हुआ हंगामा
बताया गया कि रविवार को कन्हैया की पदयात्रा अररिया कॉलेज से शुरू हुई, करीब 1 किलोमीटर आगे बस स्टैंड के समीप थी, तभी यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं उनके कुछ समर्थक कन्हैया के पास जाने, उन्हें माला पहनाने और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे.

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बांउसरों की धक्का-मुक्की
कन्हैया के समीप अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए उनके बाउंसरों ने लोगों को रोका तो लोग सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए. फिर कन्हैया ने भी नाराजगी जताई. फिर वहां हंगामा मच गया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों का यूथ कांग्रेस के एक-दो कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
भाजपा नेता बोले- कन्हैया ने वहीं किया जो जेएनयू में किया था
हंगामे के बीच कन्हैया कुमार पदयात्रा छोड़कर वापस निकल गए. कन्हैया की पदयात्रा में हुए हंगामे पर भाजपा के प्रवक्ता कुंतल की प्रतिक्रिया भी सामने आई. भाजपा नेता ने कहा, कन्हैया ने वही किया, जो जेएनयू में किया था. यात्रा के दौरान इन्होंने अपने बाउंसरों ने बिहार के लोगों को पीटा है. पीटने वाले लोग भले ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, लेकिन सभी बिहारी है.
कांग्रेस का कोई भविष्य नहींः भाजपा
भाजपा नेता ने कहा कि इस मारपीट के बाद कन्हैया दिल्ली चले गए. कन्हैया का यह पुराना रिकॉर्ड रहा है. वो हमेशा पलायन कर जाते हैं. शायद यहीं कारण है कि उनके गांव के लोगों ने भी उन्हें वोट नहीं दिया था. भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है. क्योंकि कांग्रेस जिस पर दांव लगाती हैं वो खुद मैदान छोड़कर भाग जाती है.
यह भी पढ़ें - बिहार में कांग्रेस ने शुरू की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा, कन्हैया कुमार ने संभाला मोर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं