विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2019

लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद सीटों के बंटवारे पर जीतन राम मांझी ने कही यह बड़ी बात

हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम मांझी ने शनिवार को रांची में कहा कि बिहार में प्रस्तावित महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर हम लोग चिंतित हैं...

लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद सीटों के बंटवारे पर जीतन राम मांझी ने कही यह बड़ी बात
जीतन राम मांझी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम मांझी ने शनिवार को रांची में कहा कि बिहार में प्रस्तावित महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर हम लोग चिंतित हैं क्योंकि महागठबंधन के सभी घटकों को चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारने के लिए सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए. न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में अपनी बीमारियों का इलाज करा रहे राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब हम के अध्यक्ष माझी ने यह बात कही. 

क्या होगी 'घर वापसी'? फिर जीतन राम मांझी को बीजेपी का ऑफर- आ जाइए, पूरा सम्मान मिलेगा

जीतन राम मांझी ने कहा, ‘लालू यादव ने महागठबंधन के सभी घटक दलों से मिल-बैठकर सीटों के तालमेल पर बातचीत करने को कहा है.'यह पूछे जाने पर कि क्या सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में कोई तकरार है, मांझी ने कहा कि महागठबंधन के सदस्यों में कोई भी विवाद नहीं है, लेकिन सभी के सम्मान की रक्षा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लालू स्वयं राजद, कांग्रेस, हम तथा अन्य छोटे दलों के बीच चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर शीघ्र बैठक किये जाने के पक्षधर हैं.

उपेंद्र कुशवाहा की RLSP को 'महागठबंधन' में NDA से मिलेंगी दोगुनी सीटें, पार्टी नेता का दावा

इस बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मीडिया में आ रही तरह तरह की खबरों का माझी ने खंडन किया और कहा कि अभी कोई फार्मूला तय ही नहीं हुआ है तो सीटें कैसे तय हो जायेंगी? मांझी ने कहा, ‘यदि हम मिलकर लड़ेंगे तो हम निश्चित तौर पर राजग को परास्तकरेंगे लेकिन यदि हम अलग अलग लड़े तो राजग नहीं हारेगा और यह देश के लिए बड़ा नुकसान होगा.

VIDEO: NDA से अलग हुए जीतन राम मांझी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jitan Ram Manjhi, Lok Sabha Election 2019, Election 2019, Seat Sharing, Mahagathbandhan, Bihar, जीतन राम मांझी, लोकसभा चुनाव 2019, महागठबंधन, लालू यादव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com