बिहार में अगले महीने उपचुनाव होने हैं.
- बिहार में अगले महीने होने हैं उपचुनाव
- नीतीश की पार्टी नहीं लडे़गी चुनाव
- नीतीश कुमार का प्रचार करना तय नहीं
पटना:
बिहार में एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों के लिए अगले महीने उपचुनाव होने हैं. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) इन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी. हालांकि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने या उनकी पार्टी ने अभी तय नहीं किया है कि वह प्रचार करेंगे या नहीं. इस पर विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जमकर तंज कसा है.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश, बिहार में 3 लोकसभा सीटों के लिए 11 मार्च को मतदान
नीतीश कुमार ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये जेडीयू की कोर कमिटी का फैसला था कि लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं खड़ा किया जाए. इसका एक बड़ा कारण पार्टी नेताओं ने यह बताया है कि पिछले चुनाव में इनमें से किसी भी सीट पर जेडीयू नहीं लड़ी थी. नीतीश कुमार के अनुसार ये पार्टी का नीतिगत फैसला है, हालांकि जब नीतीश कुमार से यह पूछा गया कि क्या वह इन सीटों पर प्रचार करेंगे तब उनका जवाब था कि इसके बारे में उन्होंने अभी सोचा नहीं हैं.
यह भी पढ़ें : तेजस्वी का सवाल - नीतीश चाचा, बच्चे की यात्रा से इतना क्यों डर गए?
VIDEO : बिहार में साल 2020 में ही होंगे चुनाव: सीएम नीतीश

इससे साफ है कि नीतीश अगर प्रचार करेंगे तब वह अपने सहयोगियों के आग्रह पर ही. हालांकि नीतीश के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा पर उनके विरोधियों ने खूब व्यंग्य किया था. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि, 'नीतीश कुमार बीजेपी के सामने नतमस्तक हो गए हैं.' तेजस्वी के अनुसार जेडीयू को किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा. बताइये, प्रदेश के मुख्यमंत्री की पार्टी की एक भी सीट पर लड़ने की औक़ात नहीं है. जेडीयू में होगी भारी भगदड़, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए.नीतीश कुमार हुए बीजेपी के सामने नतमस्तक।जदयू को किसी भी सीट पर नहीं लड़ने दिया जाएगा चुनाव। बताइये, प्रदेश के मुख्यमंत्री की पार्टी की एक भी सीट पर लड़ने की औक़ात नहीं है। जदयू में होगी भारी भगदड़। थोड़े इंतज़ार का मज़ा लीजिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 10, 2018
VIDEO : बिहार में साल 2020 में ही होंगे चुनाव: सीएम नीतीश
तेजस्वी ने कहा कि इंतजार कीजिए नीतीश कुमार जल्द ही जेडीयू का भाजपा में विलय कर देंगे. कुर्सी के बिना वह जीवित नहीं रह सकते. इनकी तथाकथित सुशासन की फ़ाइल पीएमओ में रखी हुई है. इसलिए बीजेपी जल्दी ही इन्हें पहले दिल्ली भेजेगी, फिर कहीं का राज्यपाल बना देगी. जेडीयू के विधायक क्या करेंगे?इंतज़ार कीजिए, नीतीश कुमार जल्दी ही जदयू का भाजपा में विलय कर देंगे। कुर्सी के बिना ये जीवित नहीं रह सकते। इनकी तथाकथित सुशासन की फ़ाइल PMO में रखी हुई है इसलिए बीजेपी जल्दी ही इन्हें पहले दिल्ली भेजेगी, फिर कहीं का राज्यपाल बना देगी। जदयू के विधायक क्या करेंगे??
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 10, 2018
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
By Elections In Bihar, Nitish Kumar