- पटना में ही थे पीएम मोदी
- शहीद को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा कोई NDA नेता
- प्रशांत किशोर ने मांगी माफी
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शहीद जवान को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि न देने पर पिता द्वारा गुस्सा जाहिर करने के बाद जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने उनसे माफी मांगी है. किशोर ने रविवार को ट्वीट किया, 'हम उन सभी लोगों की ओर से माफी मांगते हैं जिन्हें दुख की इस घड़ी में आपके साथ होना चाहिए था.' बता दें, बेगुसराय जिले के रहने वाले पिंटू सिंह शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे.
पटना एयरपोर्ट पर रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर पहुंचा तो कोई भी राजग नेता या बिहार का मंत्री मौजूद नहीं था. इससे नाराज उनके पिता चक्रधर सिंह ने कहा, 'मंत्रियों को बस सत्ता में बने रहने की चिंता है. यह दर्शाता है कि उन्हें सैनिकों की कितनी चिंता है.' साथ ही उन्होंने कहा, 'राजग नेता संकल्प रैली (प्रधानमंत्री की रैली) को लेकर अधिक चिंतित थे. उन्होंने एक बहादुर सैनिक को श्रद्धांजलि देने की उपेक्षा की है जो देश के लिए शहीद हो गया.'
We are sorry for the error of judgement on part of those of us who should have been there with you in this hour of grief. pic.twitter.com/DIhpiKlyd6
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 3, 2019
गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में ही एनडीए की संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे. लेकिन ना तो वह खुद और ना ही उनकी सरकार का कोई मंत्री और ना ही बिहार सरकार का कोई मंत्री या नेता एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ रैली के मंच पर मौजूद थे.
बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, बीच सड़क देखी शहीद की अंतिम विदाई, तो घोड़ी से उतरकर किया कुछ ऐसा
आज शहीद पिंटू सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ना ही उनके मंत्रिमंडल के कोई भी सहयोगी पटना एयरपोर्ट पहुँचे। pic.twitter.com/duomP1C6wq
— manish (@manishndtv) March 3, 2019
पटना एयरपोर्ट पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए डीएम-एसएसपी और एक कांग्रेस के नेता के अलावा कोई नहीं पहुंचा जबकि पटना में इस समय एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद थे. शहीद पिंटू सिंह बेगुसराय के रहने वाले थे और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया.
वायुसेना के शहीद पायलट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 21 तोपों की सलामी भी दी गई
बता दें, भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे. मुठभेड़ कुपवाड़ा के लंगेट इलाके में हुई. जिसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर पिंटू सिंह, एक जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो पुलिसकर्मीस शहीद हो गए. सूत्रों के अनुसार एक आतंकी जिसे मरा हुआ मान लिया गया था ने एक क्षतिग्रस्त मकान से निकलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
(इनपुट- आईएएनएस)
चंडीगढ़: बडगाम हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद स्क्वाड्रन लीडर को पत्नी ने वर्दी पहनकर दी सलामी
VIDEO- रैली की चिंता, शहीद की नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं