विज्ञापन

मोतिहारी में एक ही परिवार के 6 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा- दादा जी ने धर्म परिवर्तन कर लिया था

बिहार के मोतिहारी में एक ही परिवार के 6 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया. परिवार ने कहा अपनी इच्छा से हमने यह फैसला लिया है. (मोतिहारी से अभिषेक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट)

मोतिहारी में एक ही परिवार के 6 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा- दादा जी ने धर्म परिवर्तन कर लिया था
बिहार में परिवार ने अपना हिंदू धर्म
Bihar News:

बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां एक ही परिवार के छह सदस्यों ने हिंदू धर्म को स्वीकार किया है. यह मामला तुरकौलिया प्रखंड के बेलवा राय पंचायत के महनवा गांव से जुड़ा बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य पहले मुस्लिम धर्म का पालन करते थे. लेकिन अब उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया है. हिंदू धर्म को अपनाने को लेकर उनका कहना है कि उनके पूर्वज मूल रूप से हिंदू थे. इसलिए हमने इस धर्म को अपनाया है.

परिवार ने बताया कि कई वर्ष पहले उनके दादा ने किसी वजह से धर्म परिवर्तन कर लिया था. तब से पूरा परिवार उसी परंपरा में जीवन यापन कर रहा था. अब उन्होंने अपनी इच्छा से दोबारा हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया है.

नर्सिंग बाबा मंदिर में अपनी मर्जी से कराया धर्म परिवर्तन

बताया जा रहा है कि हिंदू धर्म को अपनाने के लिए पूरा परिवार मोतिहारी शहर के नर्सिंग बाबा मंदिर पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई. पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन कराया और सभी के माथे पर तिलक लगाकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. इसके बाद सभी ने हिन्दू धर्म में अपनी आस्था व्यक्त की. इस दौरान परिवार के लोगों ने जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारे लगाए. उनका कहना है कि यह फैसला उन्होंने पूरी तरह अपनी मर्जी से लिया है और इस पर किसी तरह का दबाव नहीं था. 

हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि परिवार जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर प्रशासन के पास गया था, जहां उन्हें अपनी धार्मिक पहचान स्पष्ट करने की सलाह दी गई. इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.

मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि परिवार ने स्वयं संपर्क कर हिन्दू धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद विधि-विधान के अनुसार उन्हें हिन्दू धर्म में शामिल कराया गया.

फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंः भारत-नेपाल सीमा पर 100 रुपये से ज्यादा के सामान पर देना होगा कस्टम ड्यूटी, बिहार के व्यापारियों की चिंता बढ़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Motihari Adopt Hindu Dharma, Family Adopt Hindu Dharma, Motihari News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com