India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. हालांकि, बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है. फिलहाल भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हैं और मस्ती करते दिख रहे हैं. कोच गौतम गंभीर रिलैक्स नजर आ रहे हैं. बता दें, सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है, और दोनों टीमें इस निर्णायक मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. हालांकि, इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. बेंगलुरु में फिलहाल बारिश हो रही है और इसके चलते टॉस में देरी तय है. पूरे मैच के दौरान ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. इस सीरीज ने दिखाया है कि टी20 क्रिकेट में 220 से ज्यादा का स्कोर भी कितना असुरक्षित हो सकता है. वेस्टइंडीज ने एक मैच में 250 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया, दूसरे मैच में 247 रनों का बचाव करते हुए 24 रनों से जीत दर्ज की, और एक अन्य मुकाबले में 224 रनों के लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई थी. इस सीरीज ने गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली है, और खासकर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर सवाल उठ रहे हैं. मेजबान टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल करके अपनी स्क्वॉड को मजबूत किया है. उनके आने से सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में टीम को जरूरी अनुभव और नियंत्रण मिल सकता है. (लाइव स्कोरकार्ड)
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: बारिश के कारण टॉस में देरी
अब यह आधिकारिक हो चुका है. बूंदा-बांदी हो रही है और इसके चलते टॉस में देरी हो गई है. कोई भी खिलाड़ी अभी तक वॉर्म-अप के लिए नहीं आया है और ताजा अपडेट हैं कि मैदान परअ भी भी काले बादल हैं. आज का पूरा दिन ऐसे ही रहने वाला है.
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: क्या भुवी की प्लेइंग इलेवन में होगी वापसी?
आज सबकी नजरें भारत की प्लेइंग इलेवन पर होंगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भुवनेश्वर कुमार खेलते हैं या नहीं. 37 साल के इस खिलाड़ी को अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर टीम में जोड़ा गया है. यह एक दिलचस्प कहानी है, क्योंकि चार साल बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. अगर आज उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो यह बहुत ही शानदार बात होगी, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उनके IPL प्रदर्शन ने ही चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर खींचा था. पिछले दो IPL सीज़न में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 10 मैचों में भुवनेश्वर ने 17 विकेट लिए हैं, जहां उनका बॉलिंग एवरेज 19.76 और इकॉनमी रेट 8.61 रहा है.
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: टॉस में होगी देरी
दोनों टीमों स्टेडियम पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ने भी वॉर्म-अप शुरू नहीं किया है. बारिश हो रही है. मैदान पर कवर्स है. मौजूदा हालात को देखते हुए टॉस में देरी होना तय है.
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: बेंगलुरु में हो रही बारिश
थोड़ी देर पहले का अपडेट. पिच पर अभी भी कवर्स हैं.
Jariginatte #INDvsWI https://t.co/PGOzqIw4Hg
— Steve (@Pk45cult) October 17, 2026
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: बेंगलुरु में हो रही बारिश
बेंगलुरु में बारिश हो रही है. मैदान पर अभी भी कवर हैं. कोई काम नहीं हो रहा है. दोनों टीमों से कोई भी खिलाड़ी नजर नहीं आ रही है. मैच शुरू होने में एक घंटा बचा है, लेकिन स्टेडियम में केवल 20% सीटें ही भरी हैं. इस मैदान पर पिछला इंटरनेशनल मैच ठीक दो साल पहले इसी दिन, एक बरसात की सुबह शुरू हुआ था, जिसमें भारत की पूरी टीम 46 रन पर आउट हो गई थी.
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: शाई होप की टीम के पास बड़ा मौका
अगर वेस्टइंडीज पांचवां और आखिरी मैच जीतने में कामयाब हो जाता है, तो वह फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हारने के बाद, भारत में भारत को T20I सीरीज में हराने वाली पहली टीम बन जाएगी.
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: टीम में भुवी की वापसी
भुवनेश्वर कुमार के टीम में शामिल होने से भारत को मजबूती मिली है. IPL में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं और उनका होम स्टेडियम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है. उन्हें अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. हैदराबाद में खेले गए पिछले मैच के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते समय अर्शदीप के गेंदबाजी करने वाले हाथ पर चोट लग गई थी. उस मैच में भारत 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के काफी करीब पहुंच गया था. इससे पहले, न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भी भुवी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था.
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: मैच पर बारिश का साया
बेंगलुरु के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा रखी है. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान बारिश होने की काफी संभावना है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम दुनिया के उन खेल मैदानों में से एक है, जहां ड्रेनेज सिस्टम सबसे बेहतरीन है, फिर भी भारी बारिश होने पर मैच कराना मुश्किल हो सकता है.
टॉस भारतीय समयानुसार शाम लगभग 6:30 बजे होना है. एक्यूवेदर के अनुसार, इस दौरान बारिश होने की संभावना 49 से 34 प्रतिशत के बीच है. मैच के शुरुआती तीन घंटों में, बारिश की संभावना 34 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हो जाती है. भारतीय समयानुसार रात लगभग 10 बजे, बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना 78 प्रतिशत है.
India vs West Indies LIVE Score, 5th T20I: स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज भारत-वेस्टइंडीज पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में आमने-सामने हैं. सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है.ऐसे में जो आज का मुकाबला जीतेगा, वो सीरीज अपने नाम कर जाएगा. हालांकि, मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.