भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20I सीरीज का आखिरी मुकाबला एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेल जा रहा है. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश के कारण यह मुकाबला नौ-नौ ओवर का कर दिया गया है.
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो उनसे पहले कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था. पारी के दौरान लगाया गया एक छक्का उन्हें टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर ले गया.
अभिषेक शर्मा ने 2026 में अब तक 70 छक्के जड़ दिए हैं और इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सूर्यकुमार ने साल 2022 में 68 छक्के लगाए थे. इस लिस्ट में 2026 में 55 छक्कों के साथ ईशान किशन तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक का ही 2025 का 54 छक्कों का रिकॉर्ड चौथे नंबर पर है.
पुरुष T20I (FM टीमों) में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज़्यादा छक्के
- 70 - अभिषेक शर्मा, साल 2026
- 68 - सूर्यकुमार यादव, साल 2022
- 55 - ईशान किशन, साल 2026
- 54 - अभिषेक शर्मा, साल 2025
- 48 - शिमरोन हेटमायर, साल 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में अभिषेक ने केवल 4 गेंदों पर 6 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल था. हालांकि इसके तुरंत बाद कीमो पॉल ने उन्हें शमार जोसेफ के हाथों कैच आउट करा दिया. दूसरी ओर ईशान किशन ने सिर्फ 10 गेंदों में 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन.
यह भी पढ़ें- VIDEO: कोने में मायूस और उदास बैठे थे वैभव सूर्यवंशी, फिर ईशान किशन ने जो किया उसने फैंस का जीत लिया दिल
यह भी पढ़ें- Success Story: न जूते थे, न सुविधाएं... मैच प्रैक्टिस के लिए 70KM का सफर, ऐसी है आकिब नबी के संघर्ष की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं