विज्ञापन

पहले प्यार के लिए बगावत, फिर पति को छोड़ प्रेमी संग फरार; अब कोख में पल रहे बच्चे के साथ संदिग्ध मौत

मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को कुछ ही महीने बाद एक बच्चा होने वाला था, लेकिन आज उनकी बेटी अपने कमरे में मृत मिली. पिता ने पहले अपनी बेटी के मर्जी के खिलाफ दूसरे लड़के से शादी कर दी थी. जिसे छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ शादी करके रहने चली गई थी.

पहले प्यार के लिए बगावत, फिर पति को छोड़ प्रेमी संग फरार; अब कोख में पल रहे बच्चे के साथ संदिग्ध मौत
अब कोख में पल रहे बच्चे के साथ संदिग्ध मौत

बिहार के गोपालगंज में एक गर्भवती नवविवाहिता का उसके कमरे से फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है. बताया जाता है कि 20 साल की मृतका 7 माह की गर्भवती थी, लेकिन आज उसका कमरे में शव मिला. जिसके बाद गांव और आसपास के लोग सन्न हो गए. मृतका की मौत के बाद से ही ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर फांसी से लटका देने का आरोप लगाया है. घटना कटेया थाना क्षेत्र के बड़का अमेया गांव का है.  

एक साल जेल में रहा प्रेमी 

जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम मुन्नी देवी है. वह वर्तमान में रोहित तिवारी की पत्नी थी. 20 साल की मुन्नी देवी के पिता का नाम जितेंद्र राम है. वे गोपालपुर थानाक्षेत्र का रहने वाले है. मृतका मुन्नी देवी के पीड़ित पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी मुन्नी देवी नाबालिग थी. तब उसका अपने गांव के लड़के रोहित तिवारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके साथ वह घर छोड़कर फरार हो गई थी. बेटी के घर से भागने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी. एफआईआर के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद प्रेमिका मुन्नी को उसके पिता को सौंप दिया गया था. इस मामले में प्रेमी रोहित तिवारी एक साल जेल में भी बंद था. 

पिता ने की थी दूसरे लड़के से शादी

पिता जितेंद्र राम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के मर्जी के खिलाफ दूसरे जगह शादी कर दी. उसका पति लक्जरी बस में खलासी का काम करता था, लेकिन उनकी बेटी इस शादी के कुछ महीने के बाद ही दोबारा घर छोड़कर फरार हो गई. पिता के मुताबिक, वह अपने पूर्व प्रेमी रोहित तिवारी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी और हरियाणा में रहती थी. अपने प्रेमी के साथ उसने शादी रचा ली थी. उनकी बेटी गर्भवती थी. वे भी अपनी बेटी और उसके प्रेमी को अपना चुके थे. वे अपने खुशी से बेटी और उसके ससुराल में सामान भी भेजते थे.

गले में साड़ी का लगा था फंदा

उनकी बेटी को कुछ ही महीने बाद एक बच्चा होने वाला था, लेकिन आज शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी अपने कमरे में मृत है. उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था. ऐसा देखने से लग रहा है कि उसकी निर्मम हत्या की गई है. बहरहाल पुलिस मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए आई है. पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिजनों ने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है. अगर वे इस मामले में जो भी लिखित आवेदन देंगे. अगर इस मामले में किसी को नामजद किया जाता है तो उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. हत्या या मौत की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुट गई है. वही घटना में घर और आसपास के मुहल्ले में सन्नाटा पसर गया है.

यह भी पढे़ं-

मोतिहारी में जहरीली शराब लोगों तक कैसे पहुंची? 7 लोगों की मौत के बाद सामने आया सप्लाई का रूट

बिहार का ये 'पागलपन' देख आप भी माथा पीट लेंगे, मुफ्त की मछली के लिए नदी में कूद गए बच्चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Gopaalaganj News, Gopaalaganj News In Hindi, Gopaalaganj Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com