विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

सेप्टिक टैंक में गिरे शख्स को बचाने उतरे परिवार के 3 लोग, दम घुटने से हुई सभी 4 की मौत

मीनापुर के क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रसाद श्रीवास्तव ने मृतकों के परिवार वालों को मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपए देने की घोषणा की है.

सेप्टिक टैंक में गिरे शख्स को बचाने उतरे परिवार के 3 लोग, दम घुटने से हुई सभी 4 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (पूर्व) कुंदन कुमार ने बताया कि घटना मीनापुर ब्लॉक की बारा भारती पंचायत के अंतर्गत आने वाले मधुबन कान्ति गांव में मंगलवार सुबह हुई, जब नवनिर्मित सेप्टिक टैंक को खोलने गया एक व्यक्ति दुर्घटनावश उसके अंदर गिर गया. कुमार ने बताया कि जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि उसे बचाने के लिए टैंक के अंदर गए तीन अन्य लोगों की भी दम घुटने से जान चली गई.

गुजरात: होटल के सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे 4 सफाईकर्मियों समेत 7 की मौत

कुंदन ने बताया कि मृतकों की पहचान मधुसुदन सहनी, कौशल कुमार, धर्मेन्द्र सहनी और वीर कुमार सहनी के तौर पर हुई है. इन सबकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है. मीनापुर के क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रसाद श्रीवास्तव ने मृतकों के परिवार वालों को मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपए देने की घोषणा की है.

वीडियो: गुजरात के वडोदरा में दम घुटने से 7 लोगों की मौत

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Septic Tank, Suffocation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com