विज्ञापन

PM मोदी की अपील के बाद औरंगाबाद में साइक‍िल से कोर्ट पहुंचे प्रधान ज‍िला जज, वीड‍ियो आया समाने  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपील के बाद औरंगाबाद के प्रधान ज‍िला जज ने पेट्रोल-डीजल बचाने की पहल की. उन्होंने लोगों को ईंधन बचाने का संदेश द‍िया. (आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट)

PM मोदी की अपील के बाद औरंगाबाद में साइक‍िल से कोर्ट पहुंचे प्रधान ज‍िला जज, वीड‍ियो आया समाने  
औरंगाबाद के प्रधान जिला जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का असर अब न्यायपालिका में भी दिख रहा है. औरंगाबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार बुधवार सुबह साइकिल से व्यवहार न्यायालय पहुंचे. अमेरिका-ईरान युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के चलते पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच PM मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की थी. इसी अपील के समर्थन में जिला जज ने यह पहल की. 

2 किमी की साइकिल यात्रा 

प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार दानी बिगहा स्थित सरकारी आवास से साइकिल से निकले, जो पुरानी जीटी रोड, समाहरणालय के मुख्य द्वार होते हुए कोर्ट पहुंचे. करीब दो किलोमीटर की दूरी तय कर अपने कार्यालय पहुंचे, और रोज की तरह कोर्ट के काम में लग गए. उनके साथ अंगरक्षक भी साइकिल से कोर्ट पहुंचे. 

वीडियो वायरल, हो रही तारीफ 

जिला जज की साइकिल यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शहर में लोग इसकी प्रशंसा कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब उच्च पद पर बैठे लोग पहल करेंगे तो आम जनता भी प्रेरित होगी. आम जनता भी साइक‍िल से चलेगी.  

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील के बाद अमित शाह, योगी के काफिले में कम हुई गाड़ियां, और किन राज्यों के सीएम ने की कटौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, PM Modi, Pradhan District Judge Aurangabad Cycled To Court, Aurangabad, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com