विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2018

शिक्षा वित्त निगम अप्रैल से काम करना शुरू कर देगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश ने कहा कि शिक्षा वित्त निगम का गठन कर दिया गया है और अगले वित्तीय वर्ष से यह चालू हो जाएगा.

शिक्षा वित्त निगम अप्रैल से काम करना शुरू कर देगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि बैंकों के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड' के जरिए उच्च शिक्षा के वास्ते ऋण प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार ने 'शिक्षा वित्त निगम' की स्थापना की है जो कि अगले अप्रैल से काम करना शुरू कर देगा. बिहार विधानसभा में राजद के ललित कुमार यादव के एक तारांकित प्रश्न को उनकी पार्टी के विधायक रामानुज प्रसाद द्वारा पूछे जाने पर संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने सरकार की ओर से जवाब दिया. जवाब से रामानुज के असंतुष्ट दिखने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,‘पिछले डेढ साल से हम यह देख रहे थे कि बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराने में देरी की जा रही है जिसके कारण सरकार ने इसके क्रियान्वयन के लिए अपना शिक्षा वित्त निगम के गठन का निर्णय लिया था.’

यह भी पढ़ें : आरजेडी ने किया वादा - हम सत्ता में आए तो वापस होंगे शराबबंदी से जुड़े सभी मामले

नीतीश ने कहा कि शिक्षा वित्त निगम का गठन कर दिया गया है और अगले वित्तीय वर्ष से यह चालू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण प्राप्त करने में अब बैंकों की कोई भूमिका नहीं होगी और राज्य सरकार उन्हें खूब मदद करेगी और अगर उसे माफ करना होगा तो माफ भी कर सकती है.

VIDEO : बिहार में साल 2020 में ही होंगे चुनाव: सीएम नीतीश​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chief Minister Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com