बिहार के दरभंगा में सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने पर शिक्षक सज्जन पासवान को नोटिस जारी किया गया है.
- पौड़ी के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सज्जन पासवान पर कार्रवाई
- पेशाब करते हुए बेनीपुर प्रखंड के ट्रेनी आईएएस अधिकारी ने देख लिया
- शिक्षक ने कहा- सब लोग वहीं पर पेशाब करते हैं तो हमने भी की
पटना:
बिहार के दरभंगा जिले में एक शिक्षक को सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करना महंगा पड़ा. बीडीओ ने इस शिक्षक पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया है और शो कॉज नोटिस भी भेजा है. नोटिस में शिक्षक से कहा गया है कि क्यों न आप पर विभागीय कार्रवाई की जाए?
दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के बीडीओ विजय प्रकाश मीणा ने पौड़ी पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सज्जन पासवान को शो कॉज नोटिस जारी किया है. शिक्षक से अनुमंडल कार्यालय जैसे सार्वजनिक स्थल पर खुले में पेशाब करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीडीओ ने शिक्षक को 200 रुपये के जुर्माने की रसीद भी थमा दी.
यह भी पढ़ें : पूनम पांडे सार्वजनिक स्थल पर कथित रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार
बताया जाता है कि शिक्षक सज्जन पासवान अपने किसी काम से प्रखंड कार्यालय आए थे. वे खुला मैदान देखकर पेशाब करने लगे. लेकिन उन्हें पता नहीं था कि इस दौरान उन पर आफत आ सकती है. जिस समय सज्जन पासवान स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे थे उसी दौरान बेनीपुर प्रखंड के ट्रेनी आईएएस अधिकारी वहां से गुजर रहे थे. अधिकारी की नजर उन पर पड़ी और उसके बाद जानकारी ली गई तो पता चला कि पासवान पेशे से शिक्षक हैं. इसके बाद बीडीओ को ज्यादा गुस्सा आ गया और उन्होंने 200 रुपये के फाइन के साथ विभागीय कार्रवाई का नोटिस भी जारी कर दिया. 
इस मामले में बीडीओ का तर्क है कि स्वच्छता अभियान के तहत इन सरकारी कर्मियों से मदद ली जाती है और लोगों को जागरूक भी किया जाता है. इनके कंधे पर ही अभियान की सफलता का जिम्मा है. अगर यही गलती करें तो कार्रवाई जरूरी है, ताकि आम लोग सबक ले सकें. वहीं शिक्षक सज्जन पासवान अपनी गलती मानने के बजाए दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सब लोग वहीं पर पेशाब करते हैं तो हमने भी किया.
VIDEO : यूपी में भगवा शौचालय
बहरहाल स्वच्छता अभियान की मुहिम के तहत बीडीओ साहब की इस पहल की चर्चा आज हर कोई कर रहा है. गौरतलब है कि देशभर में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान के साथ-साथ बिहार सरकार भी लोहिया स्वच्छता अभियान की मुहिम पर खासा ध्यान दे रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Urinating At Public Place