विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2018

कांग्रेस ने पोस्टर लगा राफेल का दाम बताने वाले को 5 करोड़ इनाम देने की घोषणा की, तो भाजपा ने कहा-राहुल ही जीतेंगे

कांग्रेस नेताओं ने पटना में जगह-जगह एक पोस्टर लगाया है. इस पर विवाद खड़ा हो गया है.

कांग्रेस ने पोस्टर लगा राफेल का दाम बताने वाले को 5 करोड़ इनाम देने की घोषणा की, तो भाजपा ने कहा-राहुल ही जीतेंगे
कांग्रेस नेताओं की तरफ से पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं.
पटना: कांग्रेस नेताओं ने पटना में जगह-जगह एक पोस्टर लगाया है. इस पर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान बनाए गए 35 हवाई अड्डों के नाम और राफेल का दाम बताने वाले को 5 करोड़ रुपये का इनाम देने की बात कही गयी है. स्थानीय कांग्रेस नेताओं सिद्धार्थ क्षत्रिय और व्यंकटेश रमन के नाम से पटना शहर के आयकर चौराहे सहित कुछ अन्य स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टर में लिखा है ''पूजा धमाका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं 35 एयरपोर्ट का नाम, राफेल का दाम, पाएं पांच करोड़ रूपये का इनाम. भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उक्त पोस्टर पर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह इनाम राहुल गांधी जी ही जीतेंगे.

यह भी पढ़ें : गोवा में बीजेपी बहुमत में, विश्वजीत राणे की नए सीएम के रूप में ताजपोशी की संभावना बनी

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ''बेशर्मी'' के साथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और केंद्र की सरकार को राफेल सौदे के मामले में घसीटने का प्रयास कर रहे थे, उनका प्रयास विफल साबित हुआ है. इस बीच, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के एक नेता ने नाम उजागर नहीं किए जाने की शर्त पर कहा कि सिद्धार्थ और रमन बीपीसीसी के पदाधिकारी नहीं हैं इसलिए यह कहा जाना कि उक्त पोस्टर कांग्रेस द्वारा लगाया गया है, उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हालांकि हम उक्त पोस्टर में राफेल डील में ''सौदेबाजी'' और मोदी के अपने शासनकाल के दौरान 35 हवाई अड्डे बनाए जाने के ''झूठे'' दावे से असहमत नहीं हैं क्योंकि कांग्रेस ने राफेल डील में भ्रष्टाचार को उजागर किया. 

यह भी पढ़ें : फ्रांस से राफेल विमानों की जानिए कब शुरू होगी आपूर्ति, दसॉल्ट के सीईओ ने दिया जवाब

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale Deal, Modi Government, Patna, Rafale Deal Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com