बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से यहां मुलाकात की जो अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना आए हैं.

बाद में, बिरला ने ‘एक्स' पर कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा 'बिहार विधान मंडल में आयोजित हो रहे पीठासीन अधिकारियों के 85वें अखिल भारतीय सम्मेलन में सम्मिलित होने से पूर्व बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात हुई. उनके स्नेहपूर्ण आतिथ्य से अभिभूत हूँ.'
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान

बिरला ने बिहार पुलिस की 'महिला बटालियन' द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में गार्ड ऑफ ऑनर की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, '85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के लिए बिहार विधान मंडल भवन पहुँचने पर बिहार पुलिस की महिला बटालियन के द्वारा पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया. बिहार की नारी शक्ति को नमन.'

उन्होंने आगे लिखा है, '43 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बिहार के पटना में तीसरी बार अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. मुझे आशा है कि यह सम्मेलन हमारी विधायी परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा.'
बिरला ने एक और तस्वीर साझा करते हुए लिखा, '85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना (बिहार) आए देश के विभिन्न विधानमंडलों के अध्यक्षों के साथ यादगार छायाचित्र.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं