बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है. Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद दोनों नेताओं ने अपने आवास पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी वापस भेज दिया. इस बीच पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड आवास के बाहर बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता जुट गए. कई कार्यकर्ता हाथों में लाठी-डंडे लेकर आवास के बाहर पहुंच गए हैं.
"घर खाली करने की धमकी और फिर साजिश"
पार्टी के नेताओं ने इसे साजिश बताते हुए कहा, "पहले घर खाली करने की धमकी दी गई और पूरे परिवार की सुरक्षा में कटौती कर दी गई. वे (बीजेपी) विपक्ष को कुचलना चाहते हैं. लोकतंत्र में ऐसी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. यह बिहार के लोगों को मंजूर नहीं है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आवास खाली करने के आदेश के बाद सियासत तेज
10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने और सुरक्षाकर्मी हटाने के आदेश के बाद सियासत गरमाई हुई है. भवन निर्माण विभाग आवास खाली कराने के नियम समझा रहा है तो विपक्ष इसे सरकारी की मनमानी बता रहा है. इसके बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से बहस छिड़ गई है.

पटना स्थित लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर से सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने के बाद की तस्वीर.
आरजेडी नेता बोले- जनता लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कवच
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने इसे घटिया सियासत बताया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती, उनके परिवार की सुरक्षा में कमी, यह दर्शाता है कि सरकार कहीं न कहीं बदले की भावना से काम कर रही है. लालू प्रसाद का नाम देश के बड़े नेताओं में आता है. जनता सब देख रही है, यह घटिया राजनीति है, आपके सुरक्षा के क्या मानक है? जनता लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कवच है.
#WATCH | दिल्ली: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर कहा, "यह घटिया सियासत है, लालू प्रसाद यादव का नाम देश के बड़े नेताओं में आता है। उनकी सुरक्षा में कटौती, उनके परिवार की सुरक्षा में कमी, यह दर्शाता है कि सरकार कहीं न कहीं बदले की भावना… pic.twitter.com/kv5wleciHF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2026
यह भी पढ़ेंः खान सर सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंचेंगे, फायरिंग केस में हुई थी एफआईआर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं