विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2018

बिहार में बाल विवाह रोकने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने शुरू की ये योजना

बिहार में उन सभी इंटर पास छात्राओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए जाएंगे जिनकी शादी नहीं हुई है. अविवाहित लड़कियों के लिए राज्य सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य है कि राज्य में बाल विवाह के खिलाफ उनके अभियान को बल मिले.

बिहार में बाल विवाह रोकने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने शुरू की ये योजना
फाइल फोटो
  • इंटर पास छात्राओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए जाएंगे
  • अविवाहित लड़कियों के लिए राज्य सरकार ने एक नई योजना शुरू की है
  • इस योजना को राज्य सरकार ने मंगलवार शाम को मंज़ूरी दे दी है
पटना: बिहार में उन सभी इंटर पास छात्राओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए जाएंगे जिनकी शादी नहीं हुई है. अविवाहित लड़कियों के लिए राज्य सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य है कि राज्य में बाल विवाह के खिलाफ उनके अभियान को बल मिले. इस योजना को राज्य सरकार ने मंगलवार शाम को मंज़ूरी दे दी है. ये योजना इसी वर्ष से लागू कर दी गई है जिसके तहत करीब ढाई लाख छात्राओं को लाभ मिलेगा. इसके अलावा नीतीश कुमार की सरकार ने अब साइकिल योजना में भी पांच सौ रुपये की राशि का इज़ाफ़ा किया है और वर्तमान में नौवी कक्षा के छात्र-छात्राओं को ढाई हज़ार की जगह तीन हज़ार की राशि दी जाएगी.  

गुजरात में बसे बिहार के लोगों से नीतीश कुमार ने फिर की अपील- आप मज़बूती से वहां रहिए

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने बाल विवाह के बहाने महिलाओं और छात्रों के बीच अपनी पैठ और मजबूत करने के लिए इन दोनों योजनाओं पर कैबिनेट की मुहर लगा कर इसी वित वर्ष से लागू कर दिया है. दरअसल, नीतीश को इस बात का अंदाज़ा है कि नये वोटर की भूमिका लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव में अहम होने वाली है. इसलिए चुनाव के कुछ महीने पूर्व उन्होंने ये योजना लागू कर दी है.

बिहार : कांग्रेस के बड़े नेता से पप्पू यादव ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चाएं तेज

अभी बिहार सरकार जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने तक बच्चियों को क़रीब 54100 की राशि देती है. सरकार का मानना है कि जब तक कोई प्रोत्साहन राशि बाल विवाह जैसे प्रथा के ख़िलाफ नहीं दी जाती है तब तक ये सफल नहीं हो सकती. 

VIDEO: सोशल मीडिया दहशत फैलाने का हथियार बना
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Nitish Kumar, Child Marriage, Bihar, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com