विज्ञापन

ब‍िहार: मूक बध‍िर स्‍कूल के हॉस्‍टल में बच्‍चों से क्रूरता, कर्मचार‍ियों ने जमकर पीटा 

मूक बध‍िर स्कूल के हॉस्‍टल में 50 बच्‍चे रहते हैं. बच्‍चों की प‍िटाई का वीड‍ियो वायरल होने पर पुल‍िस ने मामला दर्ज कर ल‍िया है. 

ब‍िहार: मूक बध‍िर स्‍कूल के हॉस्‍टल में बच्‍चों से क्रूरता, कर्मचार‍ियों ने जमकर पीटा 
मूक बधिर स्कूल के हास्टल में बच्चों के साथ मारपीट हुई.

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित वागेश्वरी मूक बधिर स्कूल के हॉस्‍टल में बच्‍चों को यातनाएं दी गईं. कर्मचार‍ियों ने उनके साथ मारपीट की, ज‍िसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. स्‍कूल का कर्मचारी बच्‍चों को थप्पड़ों से पीटते हुए धमकी दे रहा है. स्कूल प्रबंधक वीडियो सामने आने के बाद आरोपी कर्मियों पर कार्रवाई की बात कह रही है. पुल‍िस आरोप‍ियों के ख‍िलाफ मामला दर्ज कर ल‍िया है. 

दो टीचरों पर मामला दर्ज 

SDM ईस्ट तुषार कुमार ने बताया क‍ि अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार से मामले की जानकारी म‍िली है. वायरल वीड‍ियो वागेश्वरी मूक बधिर स्कूल का है, जिसे एक निजी NGO चलाता है. मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों से जांच कराई गई है, जिसमें स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को दोषी पाया गया है. अब मामले को लेकर मिठनपुरा थाना में स्कूल के संस्थापक संजय कुमार और शिक्षक राजू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 

आश्रय गृह से भाग गए थे 10 बच्‍चे 

अभी हाल ही में मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली में स्थित बृहद आश्रय गृह में बने छात्रावास से एक साथ 10 बच्चे लापता हो गए थे. इस खबर के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था. सूचना मिलते ही SDM ईस्ट तुषार कुमार और एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह स्थानीय मुशहरी थाना की पुलिस के साथ पहुंचकर मामले की जांच की थी. वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. गठित विशेष टीम अब तक कुल 6 बच्चों को बरामद कर चुकी है. 4 बच्चे को अभी तक बरामद नहीं किया गया है. 

अब उठे कई सवाल

अब जिस तरह से मूक बधिर बच्चों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है, उसके बाद अब दूसरे बृहद आश्रय गृह या फिर बाल गृह में रह रहे बच्चों को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या इसी तरह का कोई कारण तो नहीं जो बृहद आश्रय गृह से 10 बच्चे भाग निकले थे. 

यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने बस में बैठकर किया सड़क कार्यों का निरीक्षण, पीएम मोदी की अपील का दिख रहा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Deaf And Dumb Children, Childern Beaten, School Staff, Hostel, FIR, SDM East Tushar Kumar, Mithanpura Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com