विज्ञापन

'गूंज' नहीं, सीधा 'धमाका'! DUSU चुनाव के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर ली चुटकी, NDTV से जेपी नड्डा क्या बोले?

ABVP के यश डबास ने जबरदस्त मुकाबला जीतते हुए NSUI के विजय शंकर मीणा को हराया. यश डबास को कुल 24,576 वोट मिले, जबकि मीणा को 22,523 वोट प्राप्त हुए. डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर अपनी जीत दर्ज की.

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के हालिया युवा आउटरीच कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर कहा, "मुझे कोई 'गूंज' तो सुनाई नहीं दी
NDTV

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों ने राजधानी की छात्र राजनीति में नया भूचाल ला दिया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन प्रमुख पदों पर परचम लहरा दिया है. ABVP की इस एकतरफा जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के हालिया युवा आउटरीच कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर चुटकी लेते हुए कहा, "मुझे कोई 'गूंज' तो सुनाई नहीं दी, लेकिन 'धमाका' जरूर सुनाई दिया है." 

NDTV को दिए इंटरव्यू में जेपी नड्डा ने कहा, "देखिए, वह गूंज तो सुनाई दी नहीं हमें. लेकिन यहां धमाका तो सबको सुनाई दे गया. और दिल्ली छात्र संघ का चुनाव, यह देश का चुनाव होता है. यहां देश के कोने-कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं. यह एक तरीके से सारे इंडिया को प्रतिबिंबित करता है, यूथ की मानसिकता को प्रतिबिंबित करता है. इसलिए यह स्पष्ट हुआ है कि राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूती मिली है. और मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरीके से विकसित भारत में आगे देश बढ़ना चाहता है, यूथ उससे अपने आप को अलाइन कर रहा है. और यूथ उसके साथ अपने आप को जोड़ रहा है. यूथ उसके साथ अपने आप को आइडेंटिफाई कर रहा है. और इसकी हमको धमाका आज दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन में एबीवीपी की जीत बता रही है."

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के इस अभियान को 'झूठ की गूंज' बताते हुए कहा कि डीयू के छात्रों का यह जनादेश साफ दिखाता है कि देश का युवा किसके साथ खड़ा है.

शनिवार शाम घोषित हुए नतीजों में आरएसएस समर्थित ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर कब्जा जमाया. वहीं, सबसे हैरान करने वाला नतीजा उपाध्यक्ष पद पर रहा, जहां निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी. इस हार के साथ कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया और उसके खाते में एक भी केंद्रीय पैनल का पद नहीं आया. 

बता दें कि पिछले साल NSUI के पास उपाध्यक्ष का पद था, जो इस बार उसके हाथ से निकल गया.

किस पद पर किसे मिली जीत?

ABVP के यश डबास ने जबरदस्त मुकाबला जीतते हुए NSUI के विजय शंकर मीणा को हराया. यश डबास को कुल 24,576 वोट मिले, जबकि मीणा को 22,523 वोट प्राप्त हुए. डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर अपनी जीत दर्ज की.

उपाध्यक्ष पद का चुनाव सबसे दिलचस्प रहा. NSUI के पूर्व कार्यकर्ता दीपांशु शौकीन, जिन्हें इस बार पार्टी से टिकट नहीं मिला था, उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरकर जीत का परचम लहराया.

वहीं ABVP की रिया छावड़ी ने सचिव पद पर एकतरफा जीत हासिल की. उन्हें 21,650 वोट मिले, जबकि NSUI के उम्मीदवार को महज 14,869 वोटों से ही संतोष करना पड़ा.

एक ओर संयुक्त सचिव के पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. इस पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव 15,778 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि NSUI के गोपाल चौधरी 15,206 वोट पाकर तीसरे स्थान पर खिसक गए.

नेताओं ने दी बधाई

ABVP की इस बड़ी जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की इस शानदार जीत पर परिषद के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. यह जीत 'राष्ट्र प्रथम' के विचार और छात्र कल्याण के प्रति युवाओं के अटूट विश्वास को दर्शाती है. मुझे पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्र हित और राष्ट्र निर्माण में लगातार काम करते रहेंगे."

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह जीत डीयू के छात्रों द्वारा ABVP के सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों पर लगाई गई मुहर है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सभी विजयी उम्मीदवारों यश डबास, रिया छावड़ी और लक्ष्य राज सिंह को शुभकामनाएं दीं और इसे 'ज्ञान, शील और एकता' की जीत बताया.

यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव जीत के बाद बोले दीपांशु शौकीन-नंगे पांव चलूंगा, जब तक सत्य निकेतन मृतकों को इंसाफ नहीं मिलता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DUSU Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com