विज्ञापन

क्या गिरफ्तार होंगे खान सर? वकील ने बताया जेल से बचने के लिए उनके पास बचे कौन से विकल्प

Khan Sir FIR News:अब खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया है. ऐसे में खान सर पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है.

खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
  • खान सर और रौशन आनंद के विवाद में खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
  • खान सर के खिलाफ दर्ज केस में 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है, अग्रिम जमानत संभव नहीं है.
  • खान सर के वकील अरविंद माव्वर ने कहा है कि वे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे बल्कि अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे.

खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच का विवाद अब और गंभीर होता जा रहा है. रौशन आनंद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि शुक्रवार को खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. ऐसे में खान सर पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है और उन्हें फिलहाल फरार बताया जा रहा है. इस स्थिति में बड़ा सवाल यह है कि खान सर के पास गिरफ्तारी से बचने के लिए कौन-कौन से कानूनी विकल्प मौजूद हैं.

खान सर के वकील अरविंद कुमार माव्वर का कहना है कि कानूनी प्रावधानों के अनुसार सोमवार तक उनके लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी. वे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे.

'सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी'

अरविंद कुमार मव्वार का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज FIR बदले की भावना से की गई कार्रवाई है, क्योंकि उनके स्टाफ ने 2 जून को डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी. इसमें कोई घायल नहीं हुआ था. लेकिन FIR में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है. यह उन्हें फंसाने और बदनाम करने की कोशिश है.

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे. उनके गार्ड का दिया हुआ यह बयान उनके खिलाफ केस को मजबूत करता है. इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है.

10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान

खान सर के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है. इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है. खास बात यह है कि इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है. शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई. पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं.

दरअसल, मंगलवार रात को खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में एक गार्ड घायल हुआ था और तोड़फोड़ भी हुई थी. शुरुआती जांच में पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था. लेकिन अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और पूरे मामले की दोबारा जांच हो रही है.

ये भी पढ़ें : आज सरेंडर नहीं कर सकेंगे खान सर, कोर्ट का समय समाप्त; वकील बोले- अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com