विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2018

बिहार : गांधी सेतु पर अचानक धू-धू कर जलने लगी कार, सभी लोग सुरक्षित

आग के कारण पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने सेतु पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

बिहार : गांधी सेतु पर अचानक धू-धू कर जलने लगी कार, सभी लोग सुरक्षित
पटना से हाजीपुर की तरफ जा रही थी कार.
  • पटना से हाजीपुर की तरफ जा रही थी कार
  • आग की वजह से पुल पर अफरातफरी मच गई
  • आग के कारण पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई
पटना:

उत्‍तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली महात्‍मा गांधी सेतु पर रविवार को एक कार धू-धू कर जलने लगी. गनीमत रही की समय रहते कार में सवार चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. आग के कारण पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने सेतु पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

यह भी पढ़ें :  जब विजय चौक पर धू-धू कर जल उठी कार

कार में लगी आग की वजह से पुल पर अफरातफरी मच गई. बीच सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार में सवार एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों को किसी तरह निकाला और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कार में लगी आग पर काबू पाया. सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों और गंगाब्रिज थाने के कई पुलिसकर्मी भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए.

यह भी पढ़ें : दिल्ली : धू-धू कर जली 2.5 करोड़ की लैम्बोर्गिनी गैलाराडो कार

बताया जा रहा है की पटना से हाजीपुर आ रही कार में अचानक पाया नंबर 12 के पास आग लग गई. कार में आग की वजह से पुल पर गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बुरी तरह जली कार को सेतु से हटाया गया. कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की अगर सेतु पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी नहीं दिखाई होती तो हादसा भयावह भी हो सकता था.

VIDEO : बीच सड़क पर धू-धू कर जल गई कार


सेतु पर तैनात ASI रामा शंकर सिंह यादव ने बताया कि ये गाड़ी पटना की तरफ से आ रही थी तभी अचानक इसमें आग लग गई. इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahatma Gandhi Setu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com