विज्ञापन

रूह कंपा देने वाली हैवानियत: गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली गोली और पत्थर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

बेगूसराय में महिला के साथ गैंगरेप के बाद दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में जिंदा कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया. इतने से दरिंदों का मन नहीं भरा तो दरिंदों ने पीड़िता के शरीर पर ब्लेड से कई वार भी किए.

रूह कंपा देने वाली हैवानियत: गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली गोली और पत्थर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बेगूसराय में गैंगरेप

बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक घटना  सामने आई है. यहां चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की रात एक महिला के साथ न केवल पांच बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में जिंदा कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया. इतने से दरिंदों का मन नहीं भरा तो दरिंदों ने पीड़िता के शरीर पर ब्लेड से कई वार भी किए.

​सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के शरीर से ये चीजें बरामद होने के बाद डीएसपी समेत आला अधिकारी जांच के लिए अस्पताल पहुंचे. पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और साइंटिफिक तरीके से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं, पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर पहले की गई एक शिकायत पर कार्रवाई न करने का भी गंभीर आरोप लगाया है.

'अंधेरे में ले जाकर पांचों ने मिलकर दुष्कर्म किया'

पीड़िता के मुताबिक, 11 जून की रात करीब 11:30 बजे वह शौचालय गई थीं. इसी दौरान पांच बदमाश उनके दरवाजे के पास आकर बैठ गए और उनके पति के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. जब वह शौचालय से बाहर आईं, तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सकीं. इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ बांध दिए, मारपीट की और जबरन उन्हें अंधेरे में ले जाकर पांचों ने मिलकर दुष्कर्म किया.

प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है : पीड़िता

पीड़िता ने आगे बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट के साथ-साथ धारदार हथियार से हमला भी किया, जिससे उनके शरीर, छाती और जांघ पर गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आरोपी उन्हें घर में छोड़कर फरार हो गए. शोर सुनकर उनके पति बाहर निकलना चाहते थे, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था. बाद में छोटी देवरानी को फोन कर बुलाया गया, जिसने आकर दरवाजा खोला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पहले बरौनी अस्पताल तथा फिर सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया गया. पीड़िता ने बताया कि अस्पताल में इलाज हुआ, लेकिन प्राइवेट पार्ट में दर्द बना हुआ था.

मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा : डीएसपी

डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी पहलुओं की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है और महिला का बयान प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होता है. जांच के दौरान पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से गोली या संबंधित वस्तु का अंश निकाला गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा. साथ ही, यदि पुलिस की किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढें : दिल्ली के माउंट कैलाश में मेड की हत्या, बैट-चाकू बरामद, आरोपी डॉक्टर भी अरेस्ट

लेखक के बारे में
img
संतोष प्रसाद श्रीवास्तव
संवाददाता, बेगूसराय
संतोष प्रसाद श्रीवास्तव बिहार के बेगूसराय जिले से NDTV के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2000 से एक स्थानीय न्यूज़ चैनल स... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape  Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com