विज्ञापन

Bihar: क्रिकेट बल्ले से खूनी खेल, रंगदारी के नाम पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस

बेगूसराय में युवक को केवल रंगदारी के नाम पर बेरहमी से पीटा गया. मामले की शिकायत भी पुलिस को दी गई थी. लेकिन जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस हरकत में दिख रही है.

Bihar: क्रिकेट बल्ले से खूनी खेल, रंगदारी के नाम पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस
युवक की बल्ले से पिटाई
Bihar News:

इन दिनों IPL को लेकर लोगों में क्रिकेट का जुनून है और युवा बल्ला लेकर मैदान में नजर आ रहे हैं. लेकिन बिहार के बेगूसराय में बल्ले से क्रिकेट खेलने के बजाय अपराध को अंजाम दिया जा रहा है. यहां बल्ले से एक युवक को बेरहमी से पीटा गया है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. जिस तरह से युवक को पीटा जा रहा है, उससे साफ लग रहा है कि लोगों के बीच पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है. बताया जाता है कि युवक को केवल रंगदारी के नाम पर बेरहमी से पीटा गया. मामले की शिकायत भी पुलिस को दी गई थी. लेकिन जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस हरकत में दिख रही है.

घटना 8 अप्रैल का है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पीड़ित ने थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं अब पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है. घटना बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मणिकपुर गांव की है. चर्चा में आये इस वीडियो में  रंगदारी देने से मना करने पर एक युवक को दबंगों ने क्रिकेट के बल्ले, लातों और घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी. पीड़ित की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है.

दरभंगा के अंगद का बेगूसराय में वर्चस्व 

रोहित कुमार गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कनौसी गोढ़ियारी का रहने वाला है. इस संबंध में रोहित ने गढ़पुरा थाना में दर्ज कराये मुकदमे में बताया है की विवाद रंगदारी टैक्स की मांग को लेकर शुरू हुआ. घटना में मुख्य आरोपी अंगद यादव है दरभंगा जिला के कुशेश्वर थाना क्षेत्र के जिरौना गांव का रहने वाला है लेकिन वह मणिकपुर गावं में रहता है और उसका वर्चस्व है. वह पिछले कुछ समय से उससे  रंगदारी की मांग कर रहा था‌. रोहित ने पैसा देने से इंकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी. इसके बाद 8 अप्रैल को बदमाशों ने राहुल के साथ बल्ले से जमकर मारपीट की. 

केस दर्ज करने पर घर पर जाकर दी धमकी

मामले में केस करने पर फिर से घर पर जाकर धमकी और गाली-गलौज किया गया.  वहीं इसके बाद ही आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसका उद्देश्य पीड़ित को और भी अपमानित करना एवं इलाके में दहशत फैलाना था. इस घटना का मामला दर्ज कराने पर आरोपी बौखला गए और रात में 25-30 लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर रोहित के घर पर धमक पड़े. बदमाशों ने गाली-गलौज किया, दरवाजा और खिड़की में जमकर तोड़फोड़ किया, जान से मारने की धमकी दी. परिवार के लोगों ने छत पर जाकर हल्ला मचाया, इसके बाद बदमाश भाग गए. हालांकि पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.

फिलहाल घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. गढ़पुरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन और वायरल वीडियो मिला है. इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है. घटनाक्रम की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः Bihar: महिला दरोगा और चौकीदार निलंबित, एसपी ने दिये विभागीय कार्रवाई के आदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com