विज्ञापन

बिहार: वैशाली में गंगा नदी में पलटी नाव, 13 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

बिहार के राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी में 15-20 लोगों को लेकर जा रही नाव पलट गई. हादसा भोज में शामिल होने जाते समय हुआ.

बिहार के वैशाली में बड़ा नाव हादसा हो गया है.
  • बिहार के राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से लगभग पंद्रह से बीस लोग सवार थे
  • नाव पर सवार लोग किसी भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे और हादसा रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ
  • हादसे में पांच बच्चों की मौत की संभावना जताई जा रही है और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया

बिहार के राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे और सभी किसी भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. हादसा रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

राघोपुर PHC के डॉक्टर ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में अधिकांश बच्चे बताए जा रहे हैं. हादसे में घायल हुए 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. मृतकों में अधिकांश बच्चे बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया. हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंची सूचना में अभी तक 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. सीक साथ ही राज्य सरकार हर मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (मुआवज़ा) देगी.

हादसे के बाद अधिकारियों की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है. वहीं NDRF की टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुटने के लिए भेजी गई है. स्थानीय ग्रामीण भी नदी में लापता लोगों की तलाश में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं. फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

वैशाली DM ने इस घटना को कहा है कि ज़िले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में ज़्यादातर नाबालिग हैं, जो दावत में शामिल होने के लिए नाव से जा रहे थे. खोज अभियान चलाने के लिए ज़िला पुलिस अधिकारी और SDRF की टीम को भेजा गया है. 

RJD नेता और राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव ने कहा, "मेरे चुनाव क्षेत्र राघोपुर से बहुत दुखद खबर आई है... यह हादसा राघोपुर दियारा इलाके के रामपुर श्यामचंद में हुआ. कुछ बच्चे नाव से दावत में शामिल होने गए थे; लौटते समय नाव पलट गई, जिससे कई लोगों की जान चली गई. मरने वालों की संख्या लगभग 30 बताई जा रही है, जिनमें ज़्यादातर बच्चे हैं. अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं; छह लोगों को अस्पताल भेजा गया है और तीन सुरक्षित हैं. मैंने ज़िला मजिस्ट्रेट और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से बात की है और उनसे ज़्यादा से ज़्यादा बचाव दल तैनात करने को कहा है—जिसमें NDRF और SDRF के जवान भी शामिल हों. मैं कल पटना पहुँच रहा हूँ और पहुँचते ही सीधे राघोपुर जाऊँगा. जिन परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए हैं, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं. दुख की इस घड़ी में, हम प्रशासन से ज़्यादा से ज़्यादा मदद की उम्मीद करते हैं. यह घटना रात में हुई और बचाव कार्य अभी चल रहा है. मैंने स्थिति का जायज़ा लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम इस मुश्किल समय में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे सकें, अपने लोगों को भी घटनास्थल पर भेजा है."

13 मृतकों के नाम आए सामने

1.    मीरा कुमारी पिता रामनरेश राय 

2.    निशु कुमारी पिता सत्येंद्र राय 

3.    अनिशा कुमारी पिता सुरेंद्र राय 

4.    सुनीता कुमारी पिता राज किशोर राय 

5.    आर्यन कुमार पिता गांधी राय 

6.    मोहन कुमार पिता अखिलेश राय 

7.    अमृता कुमारी पिता राज किशोर राय 

8.    अंकिता कुमारी पिता राज किशोर राय 

9.    पिंकी कुमारी पिता डोमन राय 

10.    नमन कुमार पिता मुकेश राय 

11.    सिकी कुमारी पिता सुरेश राय 

12.    भोनू कुमारी पिता रामप्रवेश राय 

13.    सोनम कुमारी पिता नरेश राय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Boat Accident, Bihar Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com