विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2019

शिक्षक ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार किया, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

बिहार के कटिहार जिले के एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद शिक्षक ने राष्ट्र गीत गाने से मना कर दिया

शिक्षक ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार किया, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
प्रतीकात्मक फोटो.
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
  • शिक्षकों और कुछ अभिभावकों ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की
  • शिक्षक ने कहा- संविधान में वंदे मातरम गाना अनिवार्य नहीं
कटिहार:

बिहार के कटिहार जिले के एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद एक शिक्षक द्वारा ‘‘वंदे मातरम'' गाने से इनकार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है.

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शिक्षक की पहचान मनिहारी प्रखंड के अब्दुल्लापुर गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक अफजल हुसैन के तौर पर हुई है. वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र देव ने मनिहारी के प्रखंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को मामले की जांच करने का आदेश दिया है.

घटना की जांच के लिए स्कूल गए बीईओ अशोक कुमार ने कहा कि घटना पहली नजर में सही मालूम पड़ती है और शिक्षक अपने कृत्य को सही ठहराते रहे. स्कूल के शिक्षकों और कुछ अभिभावकों ने हुसैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

VIDEO : शिवराज ने मंत्रालय के सामने गाया 'वंदे मातरम'

अफजल हुसैन ने हालांकि कहा कि वंदे मातरम का गान उनकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है. हुसैन ने कहा कि हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं और किसी अन्य के सामने सिर नहीं झुका सकते. संविधान में यह कहीं पर नहीं लिखा है कि वंदे मातरम गाना अनिवार्य है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Mataram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com