- बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से अधिक का वक्त
- कहा- यह वक्त चुनावी मोड में आने का नहीं, विकास पर ध्यान देने का
- कहा- एनडीए में नेतृत्व को लेकर किसी तरह का कोई संशय नहीं
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) को उनकी सहयोगी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कुछ सलाह दी है. सुशील मोदी जनता दल यूनाइटेड द्वारा अगले साल होने वाले विधानसभा के मद्देनजर अभी से चुनावी होर्डिंग लगाए जाने से खुश नहीं हैं. सुशील मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर जनता दल यूनाइटेड का नाम लिए बिना कहा कि राज्य में जब विधानसभा चुनाव में एक साल से अधिक का वक्त बचा है तब एनडीए के लिए यह वक्त चुनावी मोड में आने का नहीं बल्कि विकास के कामों पर ध्यान देने का है. उन्होंने कहा कि जितना समय बचा है उसमें अधिक से अधिक काम करने की चुनौती है.
राज्य में विधानसभा के चुनाव होने में जब एक साल से ज्यादा वक्त बचा है, तब एनडीए के लिए यह चुनावी मोड में आने का नहीं, कार्यकाल की शेष अवधि में विकास के ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय है।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) September 3, 2019
हमारे यहां नेतृत्व को लेकर न कोई संशय है, न कोई अन्तर्कलह। pic.twitter.com/jqNylBlvF0
मीडिया मेरा मजाक उड़ा रहा, लेकिन भादों और खरमास में लोग सामान नहीं खरीदते : सुशील मोदी
हालांकि सुशील मोदी ने यह सफाई भी दी कि एनडीए में नेतृत्व को लेकर किसी तरह का कोई संशय नहीं है और न कोई अंतर्कलह है. यह कहकर सुशील मोदी ने इस बात पर फिर मुहर लगाई कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. लेकिन उनके ट्वीट से साफ़ है कि वे नहीं चाहते हैं कि जनता दल यूनाइटेड अभी से होर्डिंग-पोस्टर लगाकर चुनाव का बिगुल फूंके.
सुशील मोदी के सावन-भादों और खरमास में कम बिक्री के तर्क को अब नीतीश का भी समर्थन
VIDEO : विधानसभा चुनाव नीतीश की अगुवाई में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं