- बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण पटना लोकभवन में होगा
- पटना स्थित बीजेपी मुख्यालय को विशेष रूप से सजाया गया है और दावत का इंतजाम किया गया है
- अटल बिहारी वाजपेयी सभागार को छोटी-छोटी लाइटों से सजाया गया है और भगवा रंग का विशाल प्रवेश द्वार बनाया गया है
बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं. सम्राट सुबह 10:50 बजे पटना लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना में बीजेपी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है. अटल बिहारी वाजपेयी सभागार छोटी-छोटी लाइटों से जगमगा रहा है. भगवा रंग का विशाल एंट्री गेट बनाया गया है और दावत का भी खास इंतजाम किया जा रहा है.
बिहार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले पटना स्थित बीजेपी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है.#Bihar | #SamratChoudhary | @tabishh_husain | @vikasbha pic.twitter.com/cc9OFozbDk
— NDTV India (@ndtvindia) April 15, 2026
दफ्तर में हर तरफ लाइटें लगाई गई हैं साथ ही स्टेज भी बनाया गया है. सम्राट जब शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी मख्यालय पहुंचेंगे तो प्रदेशभर से कार्यकर्ता यहां उनका स्वागत करेंगे. इसी स्टेज पर सम्राट बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे.

सम्राट चौधरी के स्वागत के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए दावत क खास इंतजाम किया जा रहा है. बीजेपी मुख्यालय बूंदी की खुशबू से महक उठा है. दावत के लिए पकवान जो बनाए जा रहे हैं. हलवाई लड्डू के लिए बूंदी छांट रहा है. वहीं पूड़ी-सब्जी भी बनाई जाएगी. बीजेपी कार्यकर्ता इन पकवानों का मजा लेंगे.

बीजेपी मुख्यालय के एंट्री गेट से तो निगाहें ही नहीं हट रहीं. भगवा रंग के कपड़े और हरी तोरन से मुख्य गेट की सजावट की गई है. साथ ही सफेद और भगवा गुब्बारे भी लगाए गए हैं. बिहार के नए मुख्यमंत्री इसी दरवाजे से बीजेपी मुख्यालय में प्रवेश करेंगे. बीजेपी दफ्तर में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है कमल का फूल. लाइट से सजा यह फूल दूर से ही चमक रहा है. इससे कहा जा सकता है कि आज का कार्यक्रम बहुत ही खास होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं