विज्ञापन

शपथ से ठीक पहले सम्राट चौधरी से म‍िले थे च‍िराग पासवान, ब‍िहार के नए CM पर कही बड़ी बात 

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री च‍िराग पासवान ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की, और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बधाई दी.  

शपथ से ठीक पहले सम्राट चौधरी से म‍िले थे च‍िराग पासवान, ब‍िहार के नए CM पर कही बड़ी बात 
बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी से मुलाकात की और शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे. चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, "आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा."

"बिहार नई ऊंचाइयों पर जाएगा"

चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा, "सम्राट चौधरी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं. वह मेरे बिहार को एक अगले पड़ाव की ओर लेकर जाने वाले हैं. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों पर जाएगा, जिस तरह से नीतीश कुमार ने दो दशक में बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की राह की ओर अग्रसर किया है. मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के कार्यों को आगे ले जाएंगे."

नीतीश के कार्यकाल की तारीफ की 

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नीतीश कुमार के कार्यकाल की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक ईमानदारी और समर्पण के साथ बिहार का नेतृत्व किया और राज्य को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए काम किया. निस्संदेह, 2005 में बिहार जिस स्थिति में उन्हें सौंपा गया था, उस स्थिति से बिहार को आज की स्थिति तक लाना कोई आसान काम नहीं था."

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी बिहार को आगे ले जाने में सक्षम होंगे. हम सभी उनके नेतृत्व में मजबूती से खड़े हैं और पूरा गठबंधन, सभी सहयोगी दलों के साथ, उनके साथ है. मुझे विश्वास है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे."

यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी बने सीएम, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम, बिहार लोकभवन में ली शपथ

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar CM, Samrat Chaudhary, Chirag Paswan, Oath Taking Ceremony, Media, Chirag Paswan Met With Samrat Chaudhary, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com