विज्ञापन

बिहार में भीड़ का खौफनाक चेहरा! बच्चा चोरी के आरोप में दिव्यांग महिला को खंभे से बांधकर पीटा

बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका में एक महिला को पकड़ लिया. देखते ही देखते भीड़ जुट गई और बिना सच्चाई जाने उसे प्रताड़ित किया जाने लगा इतना ही नही उसे पोल में बांध दिया गया और उसकी पिटाई कर दी.

बिहार में भीड़ का खौफनाक चेहरा! बच्चा चोरी के आरोप में दिव्यांग महिला को खंभे से बांधकर पीटा
  • सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण भीड़ ने एक महिला को पकड़कर प्रताड़ित किया
  • भीड़ ने महिला को पोल में बांधकर पीटा, जिससे उसकी गंभीर स्थिति के कारण पुलिस को सूचित करना पड़ा
  • पुलिस ने तुरंत महिला को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सीतामढ़ी:

अफवाहों के दौर में एक बार फिर भीड़ तंत्र का खौफनाक चेहरा सामने आया है. बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका में एक महिला को पकड़ लिया. देखते ही देखते भीड़ जुट गई और बिना सच्चाई जाने उसे प्रताड़ित किया जाने लगा इतना ही नही उसे पोल में बांध दिया गया और उसकी पिटाई कर दी.हालात बिगड़ता देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना सोनबरसा थाना को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ के बीच फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला.

पुलिस ने बचा ली जान 

बुरी तरह से घायल महिला को तत्काल अपने वाहन में बैठाकर सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज किया गया है. जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और भटकते हुए इलाके में पहुंच गई थी.सोनबरसा थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला की पहचान बाजपट्टी निवासी के रूप में हुई है.उसके पिता ने भी पुष्टि की है कि वह उनकी पुत्री है. आवश्यक देखभाल और भोजन की व्यवस्था करने के बाद महिला को सकुशल बाजपट्टी थाना भेजा जा रहा है.

हो सकती थी बड़ी अनहोनी 

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि अफवाहों के आधार पर कानून हाथ में लेना कितना खतरनाक हो सकता है.यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती,तो एक निर्दोष महिला किसी बड़ी अनहोनी का शिकार हो सकती थी.जहां एक ओर भीड़ का असंवेदनशील चेहरा सामने आया,वहीं पुलिस की तत्परता और मानवता ने एक जिंदगी को सुरक्षित बचा लिया.

 सीतामढ़ी से रंजीत कुमार की रिपोर्ट 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com