विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2018

बिहार : आश्रय गृह में चल रहा था सेक्स रैकेट, 46 नाबालिग लड़कियां मुक्त कराईं

मुजफ्फरपुर में स्थित आश्रय गृह सील किया गया, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शिकायत मिलने पर की कार्रवाई

बिहार : आश्रय गृह में चल रहा था सेक्स रैकेट, 46 नाबालिग लड़कियां मुक्त कराईं
प्रतीकात्मक फोटो.
  • राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जांच कराई गई
  • 46 नाबालिग लड़कियों को अन्य आश्रय गृहों में भेजा गया
  • जिलाधिकारियों को औचक निरीक्षण करने का निर्देश
नई दिल्ली: बिहार में मुजफ्फरपुर स्थित एक आश्रय गृह को सील कर वहां से 46 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आज बताया कि आश्रय गृह में सेक्स - रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है.

बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस संबंध में सूचना मिलने पर हाल ही में निरीक्षण किया था. आश्रय गृह के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मंत्रालय ने ट्वीट किया , ‘‘मुजफ्फरपुर में लड़कियों के एक आश्रय गृह में सेक्स रैकेट चलाए जाने संबंधी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हमने उसकी बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जांच कराई.’’

VIDEO : सेक्स रैकेट का सरगना पकड़ा गया

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को 12 जून को भेजे गये पत्र में बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष हरपाल कौर ने बताया कि 46 नाबालिग लड़कियों को अन्य आश्रय गृहों में भेजा गया है. उनकी काउंसलिंग की जा रही है. मंत्रालय ने लोगों से सतर्क रहने और कोई भी संदेह होने पर शिकायत करने को कहा है. उसने बिहार के सभी जिलाधिकारियों को आश्रय गृहों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sex Racket Busted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com