विज्ञापन

बिहार में गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, अमृत भारत ट्रेन से कार की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

एक कार में सवार चार-पांच युवक रक्सौल से आदापुर की ओर जा रहे थे.रास्ता पता नहीं होने के कारण वे गूगल मैप के सहारे आगे बढ़ रहे थे.इसी दौरान गूगल मैप ने उन्हें सौनहा माई मंदिर के पास अधूरे सैनिक रोड की ओर मोड़ दिया.

बिहार में गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, अमृत भारत ट्रेन से कार की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बची जान
bihar raxaul news
  • रक्सौल में गूगल मैप ने युवकों को गलत रास्ते पर मोड़कर रेलवे ट्रैक पर कार फंसने का कारण बनाया
  • अधूरे सैनिक रोड पर रेलवे फाटक न होने के कारण कार ट्रैक पर फंस गई और सामने से ट्रेन आ गई
  • कार सवार युवकों ने समय रहते कार से उतरकर भागकर अपनी जान बचाई, ट्रेन ने कार को टक्कर मारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रक्सौल:

बिहार के रक्सौल में युवकों को गूगल मैप का सहारा लेना भारी पड़ गया. मैप ने न सिर्फ गलत रास्ता बताया बल्कि एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. गलत मैपिंग के चलते गाड़ी सामने से आ रही अमृत भारत ट्रेन से टकरा गई जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार युवक समय रहते उतरकर भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई.

गूगल मैप ने भटकाया, अमृत भारत ट्रेन से जा भिड़े 

एक कार में सवार चार-पांच युवक रक्सौल से आदापुर की ओर जा रहे थे.रास्ता पता नहीं होने के कारण वे गूगल मैप के सहारे आगे बढ़ रहे थे.इसी दौरान गूगल मैप ने उन्हें सौनहा माई मंदिर के पास अधूरे सैनिक रोड की ओर मोड़ दिया.यहां से रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड गुजरता है, जहां सड़क निर्माण नहीं हुआ है और न ही कोई रेलवे फाटक है. इसी बीच कार रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर फंस गई.इसी दौरान रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर अमृत भारत ट्रेन आ गई.

यह भी पढ़ें- मोतिहारी स्टेशन से अगवा कर लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने दबिश दी तो बाथरूम में मिला एक और विक्टिम

बाल-बाल बची जान 

ट्रेन को नजदीक आता देख कार सवार युवक घबराकर तुरंत कार से उतरकर भाग गए.कुछ ही क्षण बाद ट्रेन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए.टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही रक्सौल थाना की पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां सड़क अधूरी है और रेलवे फाटक भी नहीं है, जिससे अक्सर खतरा बना रहता है.वहीं घटना के बाद एक बार फिर गूगल मैप की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं.

यह भी पढ़ें-  बिहार: दोस्त ने की दोस्त की हत्या... सिर काटकर तलवार की नोक पर रखकर गांव में घुमाया
 

 रक्सौल से पंकज वर्मा की रिपोर्ट 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com