विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2019

जज की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान का दावा- कार जाम में फंसी तो जज ने मारा थप्पड़, यूनीफॉर्म भी दी फाड़

कटिहार में एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान ने गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस के जवान ने कहा कि जज ने उनके साथ मारपीट की और उनकी यूनीफॉर्म फाड़ दी.

जज की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान का दावा- कार जाम में फंसी तो जज ने मारा थप्पड़, यूनीफॉर्म भी दी फाड़
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • जज की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान का दावा
  • 'कार जाम में फंसी तो जज ने मारा थप्पड़'
  • 'कलेक्ट्रेट परिसर में भागकर अपनी जान बचाई'
बिहार:

कटिहार में एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान ने गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस के जवान ने कहा कि जज ने उनके साथ मारपीट की और उनकी यूनीफॉर्म फाड़ दी. जवान के मुताबिक जज ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनकी गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई थी.  वहीं एसएचओ सहायक पुलिस स्टेशन राकेश कुमार ने कहा, 'एक दूसरे के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज की गई है. कटिहार जिला एवं सेशन जज प्रदीप कुमार मलिक का आरोप है कि उनकी सुरक्षा में लगा जवान हरिवंश कुमार , उनके ऑफिस में जबरदस्ती घुस आया था और अभद्र भाषा में बात कर रहा था.'

Gurgaon: थाने में महिला को निर्वस्त्र कर पीटने वाले पुलिसकर्मी पर लिया गया ये एक्शन

वहीं हरिवंश कुमार ने गुरुवार रात दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा है, 'जज की कार जाम में फंस गई इसलिए जज ने आपा खो दिया. उस समय वह अपने घर से कोर्ट जा रहे थे.' हरिवंश ने आरोप लगाया कि जज ने उन्हें थप्पड़ मारा और उनकी यूनीफॉर्म फाड़ दी.  इसके अलावा जबतक कार कोर्ट तक नहीं पहुंची तब तक अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे. 

चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने पार्टी छोड़ी

हरिवंश ने कहा कि उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में भागकर अपनी जान बचाई. वहीं पुलिस अधिकारी राकेश कुमार ने कहा, 'इस मामले में हाईलेवल की जांच हो रही है, जिसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.'

Video: आतंकवाद से निपटने के लिए लोकसभा में पास हुआ UAPA संशोधन बिल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar Police, Bihar Judge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com