विज्ञापन

भरत तिवारी के पिता और भाई पर क्यों हुई थी FIR? बिहार पुलिस ने बताया

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया. वहीं, अब शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है.

भरत तिवारी के पिता और भाई पर क्यों हुई थी FIR? बिहार पुलिस ने बताया
भरत तिवारी के पिता और भाई पर क्यों हुई थी FIR?

बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला दिनोदिन तूल पकड़ता जा रहा है. भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर की घटना को लेकर बुधवार (24 जून) को महापंचायत बुलाई गई. इस बीच एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. भरत तिवारी की मां के आवेदन पर तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई. वहीं, घटना के बाद भरत तिवारी के पिता और भाई पर पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है. इसके अलावा 14 नामजद सहित 50 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है. 

पिता और भाई पर दर्ज हुई एफआईआर

दरअसल, भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में बिलौटी गांव में भरत तिवारी की मौत मामले में उस वक्त मोड़ आया, जब पुलिस की तरफ से दो FIR दर्ज करने की बात सामने आई. एक FIR में भरत भूषण तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है. जबकि भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम को लेकर 14 नामजद सहित 50 से अधिक अज्ञात लोगों पर दूसरी FIR दर्ज की गई है. भरत तिवारी के पिता और भाई पर FIR 17 जून को हुई. पिता और भाई पर एनकाउंटर मामले में सस्पेंड किए गए शाहपुर थाने के थानाध्यक्ष राजेश मालाकार द्वारा दर्ज की गई है. 

एनकाउंटर के बाद क्या हुआ था?

वहीं, अब पुलिस ने बताया कि आखिर उसके पिता और भाई पर एफआईआर क्यों दर्ज की गई. पुलिस का कहना है कि भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद उसके शव  को हाईवे पर रखकर परिवार और गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान गांव और परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की थी और बक्सर हाईवे को जाम कर दिया गया था. इसके बाद से पुलिस ने हाईवे को जाम से मुक्त कराया और बल का प्रयोग करते हुए भरत तिवारी की एनकाउंटर को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भी चलाई. 

पिता-भाई पर FIR पर पुलिस का क्या कहना?

पुलिस का कहना है कि भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी और पिता काशीनाथ तिवारी के कहने पर ही वहां के लोगों ने बक्सर फोड़ लेन हाईवे पर भरत तिवारी के पार्थिव शरीर को रखकर प्रदर्शन किया. साथ ही पुलिस का कहना है कि भरत के पास जो हथियार था उसकी जानकारी पिता और भाई को थी, लेकिन उनके परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. 

यह भी पढ़ें-

भोजपुर में कल महापंचायत, पुलिस अफसरों पर FIR, भरत तिवारी एनकाउंटर में अब तक क्या-क्या हुआ?

भरत तिवारी एनकाउंटर केस गरमाया, पिता और भाई पर भी FIR, 14 नामजद सहित 50 अज्ञात पर केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Tiwari Encounter Bihar, Bharat Tiwari Encounter Case, Bihar News, Bihar Encounter News, Bhojpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com