Bihar News: बिहार के गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद पर शुक्रवार को एक युवक की हत्या के मामले में आक्रोशित लोगों ने बसडीला बाजार स्थित आरोपी के घर के पास शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए. देर रात से कैम्प कर रही पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाम रही. बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिसबल पर पथराव किया.घटना में कई कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. हालात अब नियंत्रण में हैं. इस घटना के बाद बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस कैम्प कर रही है.
युवक के हत्या के विरोध में लोगोंं ने प्रदर्शन किया जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी स्वर्ण प्रभात के अलावा पुलिस और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोपालगंज जिले के नगर थाना अंतर्गत बसडीला गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए दो के पक्षों के विवाद में एक युवक अंकित कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए थे, तथा इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई।आसूचना संकलन एवं सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर कुल 6 लोगों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है I
— Bihar Police (@bihar_police) January 28, 2023
अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है, तथा शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया गया है।#biharpolice @GopalganjPolice
— Bihar Police (@bihar_police) January 28, 2023
@IPRD_Bihar @BiharHomeDept
बता दें, शुक्रवार की देर शाम सब्जी खरीदने बाजार गए अंकित कुमार की आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी जबकि तीन अन्य युवकों को चाकू गोद कर जख़्मी कर दिया था. एक युवक जिंदगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी-मौत से जूझ रहा है. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. परिजनों की मदद से शव का दाह संस्कार कराया जा रहा है. तीन ड्रोन कैमरे से इलाके पर नजर रखी जा रही है. पुलिस कैम्प कर रही है, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि कुछ ऐसी सूचना मिल रही है कि बाहर से कुछ लोगों को बुलाया गया है, इसलिए लोगों से अपील की गई कि बाहर के लोगों को अपने घरों न रखें. किसी घर में कोई बाहरी व्यक्ति मिला तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों से शांति और आपसी भाईचारा कायम रखने का भी आग्रह किया गया है.
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार, मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर तीन-चार युवकों की पहचान की गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं