विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंधों का शक, भाई ही भाई के खून का प्यासा बन गया, बेरहमी से कर दी हत्या

मुजफ्फरपुर में नवादा के रहने वाले अशोक महतो को उसकी पत्नी और भाई संतोष महतो के बीच अवैध संबंधों को लेकर शक था. इस बात पर विवाद होने के बाद बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया.

पत्नी से अवैध संबंधों का शक, भाई ही भाई के खून का प्यासा बन गया, बेरहमी से कर दी हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में बड़े भाई की हत्या कर दी.

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने अपने भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. रविवार (28 जून) सुबह मुसहरी क्षेत्र में अशोक ने ब़ड़े भाई संतोष महतो को मौत के घाट उतार दिया. इस मर्डर के पीछे अवैध संबंधों का शक जताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस वजह से दोनों भाईयों के बीच विवाद हुआ था और भाई के खून का प्यासा बन गया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अशोक महतो को डिटेन कर लिया है. 

नवादा गांव में सुबह मची चीख-पुकार

घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है. अशोक महतो को उसकी पत्नी और बड़े भाई संतोष महतो के बीच अवैध संबंधों को लेकर शक था. इस बात के चलते अशोक काफी नाराज था. जब सुबह संतोष सो रहा था तो अशोक ने लोहे की रॉड से बड़े भाई पर वार किया. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. परिजन चीख-पुकार करने लगे और सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची. 

प्राथमिकी के लिए परिजनों ने नहीं दिया आवेदन

मुजफ्फरपुर डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह

मुजफ्फरपुर डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह

गिरफ्तारी के बाद खुद अशोक महतो ने वजह बताई. उसने कहा कि उसकी पत्नी से उसके बड़े भाई का अवैध संबंध था. वहीं, पूरे मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह संतोष के मर्डर की सूचना मिली थी. आरोपी अशोक को हिरासत में लिया गया है. प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है, इस वजह से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ेंः कत्ल का रिहर्सल, गूगल पर सर्च और... केतन को मारने के लिए सिया ने क्या-क्या किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Muzaffarpur News, Muzaffarpur Murder Case, Bihar Crime, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com