NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्पष्ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.
कल की प्रमुख खबरों में पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, शिक्षा विभाग के 6 अफसरों का निलंबन समेत कई अहम खबरें रहीं. कल, सोमवार (22 जून) की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं-
तेज प्रताप के नए PA

मिसाल सिन्हा बने तेज प्रताप के नए पीए
लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव जी ने पूर्व में अपने निजी सचिव रहे मिसाल सिन्हा को जनशक्ति जनता दल में महत्वपूर्ण पद के साथ ही दोबारा से निजी सहायक के तौर पर नियुक्त किया है. मोतीलाल राय को आज ही तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाया था.
भरत तिवारी एनकाउंटर में पुलिसकर्मियों पर FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई. जानकारी के मुताबिक, भरत तिवारी की मां के आवेदन पर तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार तथा अन्य पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हुई.
Bharat tiwari encounter update: मंत्री दिलीप जायसवाल का भरत तिवारी एनकाउंटर में बयान
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर कहा कि इस घटना की सरकार न्यायिक जांच कर रहीं है. अब तो मामला कोर्ट में भी है. SIT इसकी भी जांच करेगी कि उसके पास पिस्तौल कैसे आई.
Patna Live: तेज प्रताप यादव के आवास पर पहुंची पुलिस
चोरी की घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के आवास पर पहुंची. देखिए वीडियो-
#WATCH | Bihar: A Police team arrives at the residence of JJD president Tej Pratap Yadav for investigation into an incident of theft here.
— ANI (@ANI) June 23, 2026
Tej Pratap Yadav, in a Police complaint, has accused his personal assistant Motilal Rai of stealing Rs 20 Lakh cash, a gold chain, a gold… pic.twitter.com/RvSzi28pKn
Patna Latest Update: तेज प्रताप यादव के घर में चोरी की पूरी खबर यहां पढ़िए
तेज प्रताप यादव ने आरोपी पीए मोतीलाल राय की गिरफ्तारी और चोरी किए हुए सामान-कैश बरामद करने की मांग की. यहां क्लिक कर पढ़िए तेज प्रताप यादव के घर में चोरी की पूरी खबर.
Patna Live News: शाम 5 बजे गांधी मैदान में गिग वर्कर्स की समस्या सुनेंगे मंत्री
नगर विकास एवं आवास विभाग में मंत्री नीतीश मिश्रा शाम 5 बजे पटना के गांधी मैदान में गिग वर्कर्स एसी लाउंज का निरीक्षण करेंगे. इस मौके पर वे गिग वर्कर्स के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को भी सुनेंगे.
Patna News Live: सिपाही भर्ती के लिए आज से स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की जरूरी खबर है. अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए दानापुर रेलवे मंडल की ओर से स्पेशल ट्रेन संचालन शुरू होगा. 23 और 24 जून को 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.
Patna Weather: पटना में पारा बढ़ा, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई. तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 27.3 डिग्री तक पहुंच गया.
#न्यूनतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/C6GWEGWCIb
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 23, 2026
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट में सुनवाई आज
बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत को लेकर मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है. पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर कर स्वतंत्र जांच की मांग की गई है. आज इस मामले में सुनवाई होगी.
Tejpratap Yadav: हाथ में बैग लेकर दीवार फांद गया पीए- तेजप्रताप
तेजप्रताप ने 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 iPad, 1 MacBook, 1 लैपटॉप और 4 आईफोन चोरी होने की भी रिपोर्ट दी है. उन्होंने बताया कि रात करीब 11.30 बजे मेरे ड्राइवर अनिल यादव और मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते देखा. दोनों व्यक्ति इस घटना के गवाह है कि चोरी मोतीलाल राय ने की.
Patna Live: तेजप्रताप यादव के घर में 20 लाख नगदी और सोना-चांदी चोरी
राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई. उन्होंने अपने ही निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय पर आरोप लगाए हैं. तेजप्रताप ने शिकायत में बताया कि अलमारी में रखे पार्टी के फंड के 20 लाख रुपए, सोने की अंगूठी और 2 तोला सोने की चेन चोरी हो गए हैं.