विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2020

बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हुआ पथराव, भाकपा ने BJP पर लगाए आरोप

भाकपा नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर मधेपुरा जिले के पास गुरुवार को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा फिर पथराव किया गया.

बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हुआ पथराव, भाकपा ने BJP पर लगाए आरोप
बिहार के मधेपुरा जिले में कन्हैया कुमार के काफिले पर हुआ पथराव. (फाइल फोटो)
पटना:

भाकपा नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर मधेपुरा जिले के पास गुरुवार को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा फिर पथराव किया गया. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. बीते 24 घंटों में कन्हैया के साथ दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है. भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने पटना में बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

बिहार : सारण जिले में कन्हैया के काफिले पर किया गया पथराव, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सिंह ने कहा कि कल सुपौल में एक ऐसा ही हमला हुआ, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और कई लोग घायल हो गए थे. उन्होंने कहा, 'ये हमले आरएसएस और भाजपा समर्थित लोगों द्वारा करवाए जा रहे हैं. अगर सरकार तत्काल कोई कदम नहीं उठाती है तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे.'

कन्हैया कुमार के लिए अधिकारियों को जमकर डांटा CM नीतीश कुमार ने, BJP हैरान

सीएए-एनपीआर-एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी यात्रा कर रहे कन्हैया के काफिले पर एक फरवरी को सारण जिले में भी हमला किया गया था. कन्हैया की राज्यव्यापी यह यात्रा 29 फरवरी को पटना में संपन्न होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com