विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2020

तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप ने अमित शाह की वर्चुअल रैली का किया विरोध, कार्यकर्ताओं संग बजाई थाली

राष्ट्रीय जनता दल ने अमित शाह की वर्चुअल रैली का पुरजोर विरोध करती हुई नजर आ रही है. राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाली बजाकर अपना विरोध प्रकट किया.

तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप ने अमित शाह की वर्चुअल रैली का किया विरोध, कार्यकर्ताओं संग बजाई थाली
RJD नेता राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने थाली बजाकर अमित शाह की रैली का विरोध जताया
पटना:

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के मद्देनजर BJP आज से चुनावी अभियान की शुरूआत कर रही है. तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल ने इस रैली का विरोध करती हुई नजर आ रही है. आरजेडी नेता राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग थाली बजाकर इस वर्चुअल रैली का विरोध जताया. पार्टी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी प्रवासी मजदूरों के हालातों को सुधारने के बजाय चुनाव पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अगुवाई में हो रहे इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसे जरूरी नियमों का पालन होता हुआ भी दिखाई दिया.

बताते चलें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज बिहार में एक डिजिटल रैली करेंगे. इस रैली को ‘बिहार जनसंवाद रैली' नाम दिया गया है. वर्चुअल रैली के जरिए वह पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और चुनावी बिगुल फूकेंगे. बताया जा रहा है कि इस डिजिटल रैली से करीब 12 लाख लोग जुड़ेंगे.

आरजेडी के कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में इस तरह का विरोध दर्ज करा रहे हैं, इससे पहले बिहार के लखीसराय में भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता थाली बजाकर अमित शाह की रैली का विरोध दर्ज करवा चुके हैं. 

Video: बिहार में गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी वर्चुअल रैली आज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News In Hindi, Amit Shah's Virtual Rally, Rabri Devi, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com