विज्ञापन

बिहार: लग्जरी कार में शराब की खेप लेकर पहुंचीं 'नई नवेली दुल्हनें', उत्पाद विभाग ने रेवा पुल के पास दबोचा

बिहार के मुजफ्फरपुर में हरियाणा से आई दो नई नवेली जोड़ियों को उत्पाद विभाग ने लाखों की शराब के साथ गिरफ्तार किया है. लग्जरी कार में दुल्हन की आड़ में शराब तस्करी करने वाले इन आरोपियों को पुलिस ने रेवा पुल के पास पकड़ा है.

बिहार: लग्जरी कार में शराब की खेप लेकर पहुंचीं 'नई नवेली दुल्हनें', उत्पाद विभाग ने रेवा पुल के पास दबोचा
बिहार में उत्पाद विभाग ने लाखों की शराब जब्त की है.

Bihar News: बिहार में शराबबंदी को धता बताने के लिए तस्कर आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की सतर्कता ने एक ऐसे ही अनोखे गैंग का खुलासा किया है. हरियाणा से शराब की खेप लेकर चली दो नई नवेली जोड़ियों का सफर मुजफ्फरपुर जेल में जाकर खत्म हुआ.

जानकारी के अनुसार, मामला हरियाणा के रोहतक जिले का है. वहां के रहने वाले दो दंपती-सोनू-अजीत और राखी-दीपक-शादी के कुछ समय बाद ही अपराध की दुनिया में उतर गए. ये लोग हरियाणा से लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब लादकर बिहार के छपरा होते हुए मुजफ्फरपुर के रास्ते तस्करी कर रहे थे. तस्करों ने सोचा कि लग्जरी कार में नई नवेली दुल्हन के साथ सफर करने पर पुलिस उन्हें शक की नजर से नहीं देखेगी.

ऐसे बिछा उत्पाद विभाग का जाल

उत्पाद विभाग को लंबे समय से इस गैंग की भनक लग रही थी कि हरियाणा की कुछ महिलाएं अपने पतियों के साथ शराब की खेप मुजफ्फरपुर तक पहुंचा रही हैं. इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग ने मुखबिरों का जाल बिछाया. जैसे ही आरोपियों की लग्जरी गाड़ी छपरा बॉर्डर पार कर मुजफ्फरपुर के रेवा पुल के पास पहुंची, उत्पाद विभाग की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा.

लाखों की शराब बरामद और जेल की हवा

गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई. इसके बाद उत्पाद विभाग ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरपुर जेल भेज दिया है.

इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उन स्थानीय शराब कारोबारियों की तलाश की जा रही है जो इस पूरे खेल के पीछे मुख्य सूत्रधार हैं. पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है. फिलहाल पुलिस टीम तस्करों के पूरे कनेक्शन को खंगालने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, पदोन्नति में 2 साल की छूट; सचिवालय में 149 नए पद स्वीकृत

लेखक के बारे में
img
मणि भूषण शर्मा
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मणि भूषण शर्मा उत्तर बिहार के सबसे बड़े शहर मुजफ्फरपुर में NDTV के संवाददाता हैं. वह वर्ष 2025 से एनडीटीवी से जुड़े हैं और टीवी तथा वेबसाइट के लिए लगा... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Crime, Bihar Liquor Smuggling, Bihar Liquor Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com