CA Inter Result 2026 Date: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Intermediate May 2026 परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है.
कब जारी किए जाएंगे नतीजे
ICAI के अनुसार, CA Intermediate May 2026 परीक्षा का परिणाम 24 जून 2026 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकेंगे. रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और पास प्रतिशत (Pass Percentage) भी जारी होंगी.
कैसे देखें रिजल्ट- स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाएं.
- CA Intermediate May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर भरें.
- स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
इस तारीख को इतने बजे होगा HTET एग्जाम, रिवाइज शेड्यूल जारी, ऐसे करें लास्ट मिनट तैयारी
कब हुई थी परीक्षा
ग्रुप 1 का इंटरमीडिएट एग्जाम 5 मई, 7 मई और 9 मई को लिया गया था. वहीं ग्रुप 2 का एग्जाम 11 मई, 13 मई, 15 मई को आयोजित किया गया था. एग्जाम का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक का था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं