विज्ञापन

Bihar News: सरकारी शिक्षिका से मौसा ने किया रेप, होली पर मौसी के मायके जाने का उठाया था फायदा

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज में एक कलयुगी मौसा ने अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजानम दिया. विरोध करने पर आरोपी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए उसे ब्लैकमेल कर जबरन दुबारा संबंध बनाने का दवाब बना रहा था. पढ़िए जितेंद्र कुमार गुप्ता की ये रिपोर्ट.

Bihar News: सरकारी शिक्षिका से मौसा ने किया रेप, होली पर मौसी के मायके जाने का उठाया था फायदा
Bettiah Crime News
NDTV

 बिहार के पश्चिमी चंपारन जिले के नरकटियागंज में रिश्तों को कलंकित करने वाली सनसनी वारदात सामने आई है. यहां एक सरकारी विद्यालय में पढ़ाने वाली 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने ही मौसा पर दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी मौसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

भरोसे का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म

 मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से पूर्वी चंपारण की रहने वाली है जो नरकटियागंज प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत है. पीड़िता का पति नेवी में कर्यरत थे  और उसकी मां नहीं हैं, जिस कारण वह  अपने  मौसा वृजेश कुमार गुप्ता (55)के साथ नरकटियागंज नगर के शिवगंज मोहल्ले में उनके घर पर रह रही थी. वह पेशे से हार्डवेयर व्यवसायी हैं. पीड़िता वहीं से अपने विद्यालय जाती थी.पीड़िता ने आरोप लगाया है कि होली के समय जब उसकी मौसी मायके गई हुई थी, तब मौसा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.

ऑडियो रिकॉर्डिंग के नाम पर दी धमकी

उसने आगे बताया कि सामाजिक बदनामी और लोक-लाज के डर से वह खामोश रही, लेकिन घटना के बाद आरोपी मौसा लगातार उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा और दोबारा संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. विरोध करने पर आरोपी ने  भांजी के साथ गाली-गलौज की और मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए उसे बदनाम करने की धमकी दी. जिससे तंग आकर शिक्षिका ने मौसा का घर छोड़ दिया और किराये के मकान में रहने लगी. लेकिन आरोपी वहां भी उसका पीछा कर परेशान करता रहा.

पति के घर लौटते ही आरोपी की खुली पोल

आखिरकार मानसिक तनाव से जूझ रही शिक्षिका ने अपने रिटायर्ड पति को फोन कर पूरी आपबीती सुनाई. सूचना मिलते ही नेवी से सेवानिवृत्त पति नरकटियागंज पहुंचा और आरोपी मौसा से इस हरकत के बारे में पूछताछ की. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट की नौबत आ गई. मामले को बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई.  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी हार्डवेयर व्यवसायी मौसा को हिरासत में लिया.

आरोपी मौसा को गिरफ्तार  पूछताछ में जुटी पुलिस

 मामले को लेकर शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. साथ ही आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर उसे न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com