विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2019

शौच के लिए गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात शौच के लिए निकली एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले छह आरोपियों में से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

शौच के लिए गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार:

बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात शौच के लिए निकली एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले छह आरोपियों में से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर ने बुधवार को बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार मरांडी, प्रदीप कुमार साह, पिंटू कुमार, सिंटू कुमार एवं आशीष कुमार शामिल हैं.

शरद पवार पर ED की ओर से मामला दर्ज होने पर बोले CM फडणवीस- सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं

एक अन्य फरार आरोपी राजन कुमार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं. पीड़िता ने त्रिवेणीगंज थाने में आवेदन दिया है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि बारी-बारी दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह इस वारदात की जानकारी किसी को देगी तो उसके पिता की सरेआम हत्या कर देंगे.

Video: यूपी और बिहार में बाढ़ ने बढ़ाई परेशानी, लाखों लोग हुए प्रभावित

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Minor Gang-raped, Five Accused Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com