विज्ञापन

फोन कर बुलाया, फिर गला रेत दिया... बेगूसराय में 17 साल के किशोर पर खौफनाक हमला, लहूलुहान हालत में मिला

बेगूसराय में 17 वर्षीय युवक को फोन कर बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किया गया. बदमाशों ने ब्लेड से गला और शरीर पर वार किए और लूटपाट कर फरार हो गए, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

फोन कर बुलाया, फिर गला रेत दिया... बेगूसराय में 17 साल के किशोर पर खौफनाक हमला, लहूलुहान हालत में मिला
बेगूसराय में 17 वर्षीय युवक को फोन कर बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किया गया.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय युवक को फोन कर बुलाया गया और फिर उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया. यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे एक खेत के पास की है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.

ब्लेड से गला रेतकर किया गंभीर घायल

घायल युवक की पहचान लौछे गांव निवासी लालो राय के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शिवम एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता था. शनिवार रात करीब 9:30 बजे उसे एक परिचित युवक ने फोन कर बुलाया और अपने साथ बखरी बस स्टैंड की ओर ले गया. रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अचानक हमलावरों ने उस पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. शिवम के गले पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे जख्म दिए गए.

वारदात के बाद लूटकर फरार हुए आरोपी

हमले के बाद बदमाशों ने घायल युवक का मोबाइल और करीब 2000 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद घायल शिवम की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का बयान दर्ज किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. लोग इस वारदात को लेकर चर्चा कर रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 5 साल में करीब 1.25 लाख में महज 26 स्टूडेंट्स को नौकरी, राजस्थान यूनिवर्सिटी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com